फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Primary school examinations will be held from 23 March instead of 16 due to corona

कोरोना का प्रभाव : 16 की जगह अब 23 मार्च से होंगी प्राथमिक विद्यालय की परीक्षाएं

Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Primary school examinations will be held from 23 March instead of 16 due to corona
प्राथमिक विद्यालय में होती परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)।
कोरोना वायरस को राज्य सरकार की ओर से महामारी की श्रेणी में रखे जाने की घोषणा के बाद अब प्रदेश में सभी परिषदीय स्कूलों को 22 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसी क्रम में वाराणसी के प्राथमिक विद्यालय में 16 मार्च से होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को भी स्थागित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कोरोना वायरस के संक्रमण से निरोधात्मक कार्यवाही एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर वार्षिक परीक्षाएं 23 मार्च से 28 मार्च के मध्य कराई जाएंगी।

पोस्टर से कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे छात्र
देशभर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आदर्श ग्राम जयापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पोस्टर के माध्यम से कोरोना से बचाव के बारे में बता रहे हैं। 

शुक्रवार को विद्यालय में सहायक अध्यापक अनीता गुप्ता के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाकर कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। प्रधानाध्यापक हृदय नारायण मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता नीरज पटेल, यश वर्मा, वर्षा सिंह, अंशिका प्रजापति अव्वल रहीं। 

वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिसनहरिया में बच्चों को मध्याह्न भोजन के दौरान कोरोना से बचाव के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को इससे बचाव के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed