फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   priest committed suicide by slitting his throat while performing puja in Varanasi

ये कैसी आस्था?: पूजा करते हुए तीन बार बोला- मां काली दर्शन दो..., फिर काट ली गर्दन; मौत से मचा हड़कंप

Wed, 11 Dec 2024 12:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 11 Dec 2024 12:16 PM IST
सार

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक पुजारी ने पूजा करते हुए तीन बार मां काली दर्शन दो कहा और फिर गर्दन काट ली। जिससे उसकी जान चली गई।  

विज्ञापन
priest committed suicide by slitting his throat while performing puja in Varanasi
वाराणसी में पुजारी के आत्महत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में घर के आंगन में बैठे पुजारी द्वारा पूजा-पाठ के दौरान गर्दन काट कर जान देने की घटना को लेकर इलाके में तरह- तरह की चर्चाएं हो रही हैं। उसने पूजा के दौरान मां काली दर्शन दो, मां काली दर्शन दो... यह कहते हुए गर्दन रेत लिया था। इस खबर के जरिये पढ़िए- पुजारी ने कैसे खत्म कर दी अपनी जीवनलीला...

विज्ञापन

 
पूजा-पाठ में ज्यादा विश्वास रखता था अमित
सूरज प्रसाद मेहरा और आसपास के लोगों ने बताया कि अमित पूजा पाठ में बहुत विश्वास रखता था। वह काशी विश्वनाथ मंदिर में लोगों को दर्शन-पूजन कराने के साथ ही खुद भी नियमित पूजा-पाठ करता था। वह घर के आंगन में पूजा करते समय अचानक ऐसा कदम उठा लिया।

विज्ञापन

थाने से दो किमी की दूरी पर घटना, साढ़े पांच घंटे बाद पहुंचे इंस्पेक्टर

अमित की मौत के बाद शाम 6 बजे इंस्पेक्टर कोतवाली मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। शाम 7 बजे तक पुलिस को पता ही नहीं चल सका कि अमित का शव और उसके परिजन कहां हैं। कोतवाली थाने से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर घटना हुई। इसके बावजूद साढ़े पांच घंटे बाद इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे।
 
यह है पूरा मामला
राजघाट निवासी अमित शर्मा (40) अपनी पत्नी जूली और बेटे समीर (10) के साथ पिछले सात साल से गायघाट पत्थरगली में अधिवक्ता सूरज प्रसाद मेहरा के मकान में किराये पर रहता था। मंदिरों में पूजा पाठ के साथ ही धार्मिक पर्यटकों को काशी दर्शन भी कराता था। मकान मालिक सूरज प्रसाद ने बताया कि सोमवार की दोपहर के समय अमित घर के आंगन में पूजा कर रहा था। पत्नी जूली खाना बना रही थी। 
विज्ञापन

आवाज शांत होने पर पत्नी दौड़कर पहुंची फिर...

इस दौरान अमित जोर-जोर से चिल्लाने लगा और कहने लगा कि मां काली दर्शन दो...। इस बीच यह कहते हुए अमित ने चाकू से अपना गला काट लिया। आवाज शांत होने के बाद पत्नी किचन से बाहर निकली तो आंगन में अमित लहूलुहान हाल में पड़ा था, जिसे तुरंत मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा लेकर गए। यहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। देर शाम पुलिस को जानकारी हुई तो वह शव की खोजबीन में जुटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed