फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pride Sri Lanka branding Ramayana sites painting of BHU alumnus launched on 22 November

गर्व : BHU के पूर्व छात्र की चित्रकारी पर श्रीलंका कर रहा रामायण स्थलों की ब्रांडिंग, जानें लॉन्चिंग की तारीख

Wed, 20 Nov 2024 10:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 10:04 PM IST
सार

Varanasi News : एयरलाइंस ने एक वीडियो भी जारी की है। इसमें श्रीलंका रामायण स्थलों की ब्रांडिंग कर रहा है। दृश्य कला संकाय के छात्र रह चुके शाक्य तेन्नाकूंमुद्ली साल 2012 से लेकर 2016 तक बीएचयू में ही रहे।

विज्ञापन
pride Sri Lanka branding Ramayana sites painting of BHU alumnus launched on 22 November
BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के पूर्व छात्र की चित्रकारी पर श्रीलंका रामायण स्थलों की ब्रांडिंग कर रहा है। बीएचयू के दृश्य कला संकाय के छात्र रह चुके शाक्य तेन्नाकूंमुद्ली ने श्रीलंकन एयरलाइंस के लिए 90 फ्रेम और 30 पेज की एक कॉमिक बुक और मैप तैयार की है। इसकी लॉन्चिंग 22 नवंबर को है। 

विज्ञापन


वहीं, एयरलाइंस ने सात दिन पहले रामायण के 12 साइटों का एक वीडियो विज्ञापन भी जारी किया है। इसमें भी शाक्य ने श्रीलंका में रामायण से जुड़ी 12 जगहों की शानदार चित्रकारी की है। 
विज्ञापन


श्रीलंका के कोलंबो के रहने वाले शाक्य ने बीएचयू में डॉ. मनीष अरोड़ा के मार्गदर्शन में चित्रकारी सीखी है। साल 2012 से लेकर 2016 तक बीएचयू में ही रहे। उन्होंने यहां से बीएफए किया और गोल्ड मेडलिस्ट रहे। यहां पर चित्रकला और स्टोरी बोर्डिंग तैयार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर की रामलीला और परंपरागत मेलों के चित्रों को तैयार किया। वह रामनगर की रामलीला से काफी प्रभावित थे। बीएचयू में चित्रकला उकेरने की तकनीक ने आज उन्हें काफी बड़े मुकाम तक पहुंचाया है।

पिता ने भी रामायण पर लिखी किताब
शाक्य का बचपन से ही रामायण से नाता रहा है। चूंकि पिता ने भी बच्चों के लिए रामायण पर किताब लिखी थी। शाक्य को वहीं से प्रेरणा मिली। जब काशी आए तो यहां रामनगर की रामलीला ने उन्हें काफी प्रभावित किया। 2022 में पिता की मृत्यु के बाद अब वह पिता के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं, जापान में आई एनिमेटेड फिल्म द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा ने भी उन्हें बेहद प्रभावित किया। जापानी एनिमेशन फिल्म रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा से प्रभावित होकर ही उन्होंने कॉमिक बुक दो सप्ताह में बना दी।

श्रीलंका में रामायण से जुड़ी  हैं 50 से ज्यादा साइट 
शाक्य ने बताया कि उन्होंने रामायण से जुड़ी कई चित्रकलाएं तैयार कीं। श्रीलंका में रामायण की कुल 50 से ज्यादा साइट हैं। अब तक 12 स्थलों की पेंटिंग बना चुके हैं।  फिलहाल अभी वह विज्ञापन के क्षेत्र में फ्रीलांसिंग कर रहे हैं। उन्होंने श्रीलंकन एयरलाइंस के लिए कई काम किए हैं। श्रीलंकन एयरलाइंस के लिए उन्होंने रामायण पर आधारित चित्रकारी की है। रामायण से जुड़े साइट के बैक ग्राउंड की सामान्य फोटो देखकर उसे कलात्मक रूप देकर तैयार किया है। अशोक वाटिका, राम-रावण युद्ध भुमि, रावण की गुफा आदि की तस्वीरों को विजुअलाइज करके कई पेंटिंग बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed