फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pride of sod in the ground-sky Juma

वतन की शान में झूमा जमीं से आसमान

Wed, 17 Aug 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 17 Aug 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Pride of sod in the ground-sky Juma
देशभक्ति का यह उल्लास गोदौलिया-चौक मार्ग पर दिखा। आम लोगों के साथ कांवरिए भी जश्न-ए-आजादी की खुशियों में झूमते-नाचते, जयकारे लगाते दिखे।
सोमवार को काशी में जश्न-ए-आजादी के हजारों रंग एक साथ छाए। ऐसी कोई सड़क नहीं, जिस पर युवा तिरंगा लहराते लोगों में देशभक्ति को जोश भरते नजर न आए हों। आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर कमिश्नरी, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, विकास भवन, पीएसी समेत जिले के सभी सरकारी दफ्तरों पर शान से तिरंगा लहराया। ध्वजारोहण कर लोगों ने झंडे को सलामी दी। कलेक्ट्रेट पर डीएम विजय किरन आनंद ने तिरंगा फहराने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया। शैक्षणिक संस्‍थाओं, राजनीतिक-सामाजिक संगठनों में भी स्‍वाधीनता दिवस का उल्‍लास छाया। ग्रामीण्‍ा क्षेत्रों में भी पूरी आन-बान और शान से मनाया गया आजादी का जश्न।
विज्ञापन



ध्वजारोहण, राष्‍ट्रगान और परेड की सलामी के साथ जश्न-ए-आजादी का उल्लास छाया। कमिश्नरी में मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने में झंडा फहराया।
उन्होंने वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर देश के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से काम करना चाहिए। डीएम विजय किरन आनंद ने कलेक्ट्रेट पर झंडारोहण के बाद कहा कि एकता को कायम रखते हुए देश की अखंडता के लिए मिलकर काम करते रहना होगा। पुलिस लाइन में एसएसपी आकाश कुलहरि ने ध्वजारोहण के बाद झंडे को सलामी दी। नगर निगम मुख्यालय पर महापौर रामगोपाल मोहले ने ध्वजारोहण किया। नगर आयुक्त डॉ. हरि प्रताप शाही भी मौजूद थे। कचहरी में जनपद न्यायाधीश गुरु शरण श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। बनारस और सेंट्रल बार एसोसिएशन में भी तिरंगा फहराया गया। विकास भवन पर मुख्य विकास अधिकारी पुलकित खरे ने झंडा फहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन



कांग्रेस के मैदागिन कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस नेता रामसुधार मिश्र ने आशापुर स्थित राजीव चौक और महानगर कांग्रेस सेवादल की ओर से अतिरिक्त मुख्य संगठक प्रभात वर्मा ने कोदई चौकी पर तिरंगा फहराया। उधर, सपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। पीएम के संसदीय कार्यालय पर भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने ध्वजारोहण किया। क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग पर भी ध्वजारोहण हुआ। अखिल भारतीय सवर्ण महासभा और पूर्वांचल मूवमेंट ने भी ध्वजारोहण के साथ जश्न-ए-आजादी मनाई। जद यू, बसपा व अपना दल कार्यालय पर भी शान से तिरंगा फहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संस्कृत विश्वविद्यालय समेत जिले के विश्वविद्यालयों-कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में सोमवार को आजादी का जश्न जोशो-खरोश से मनाया गया। विद्यार्थियों ने रैलियां निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वंदे मातरम् की गूंज रही। बीएचयू में कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने मालवीय भवन में ध्वजारोहण किया। इसके बाद एंफीथिएटर ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच एनसीसी के कैडेट्स ने एयरो डिस्प्ले के जरिये आसमान में हैरतअंगेज करतब भी दिखाए। एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एके गोयल भी मौजूद रहे। सीनियर अंडर ऑफिसर श्रवण कुमार को डीजी कमांडर मेडल से सम्मानित किया गया। 29 यूपी बटालियन की प्राची सिंह व नंदिनी समेत 89 यूपी बटालियन एनसीसी को अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय ने केंद्रीय कार्यालय पर झंडारोहण किया।


काशी विद्यापीठ के मानविकी संकाय पर कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने झंडारोहण किया। बापू से जुड़ी स्मृतियां संजोने के लिए संग्रहालय बनवाए जाने की घोषणा की। संपूर्णानंद संस्कृत विवि मुख्य द्वार के सामने कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे ने झंडा फहराया। उधर, विद्यार्थियों ने प्रो. हरिशंकर पांडेय के संयोजन में भारत माता मंदिर तक रैली निकाली। शहीदों की याद में शाम को मुख्य भवन से आजाद पार्क तक कैंडल मार्च निकाला गया।



यूपी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. एसएन सिंह ने झंडारोहण किया। आर्य महिला पीजी कॉलेज में पीवीवीएनएल के एमडी एके सिंह ने झंडारोहण किया। सामने घाट स्थित ज्ञानदीप एकेडमी में प्रबंधक त्रिभुवन सिंह, जीवनदीप पब्लिक स्कूल में निदेशक डॉ. अशोक सिंह, संत अतुलानंद एकेडमी में प्रबंध निदेशक डॉ. दिव्या सिंह, मदरसा खानम जान में एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने ध्वजारोहण किया। हबीबपुरा मदरसा ख्वाजा गरीब नवाज में मुमताज अहमद रजवी, एक्सीलेंट कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य कुमकुम सिंह, बजरडीहा के मदरसा अहयाउस्सुन्ना में हाजी मु. याकूब ने तिरंगा फहराया। सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज शिवपुर, दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय पलहीपट्टी में प्राचार्य डॉ. अनीता मट्टू, हैप्पी मॉडल स्कूल अन्नपूर्णा में काशी विद्यापीठ के प्रो. शिवकुमार मिश्रा ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed