{"_id":"e6ee6aeea35c8c9b80adace8554f0114","slug":"pretext-of-trying-my-lathi-charge-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के बहाने मेरी हत्या की कोशिश : अविमुक्तेश्वरानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के बहाने मेरी हत्या की कोशिश : अविमुक्तेश्वरानंद
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 24 Sep 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाठीचार्ज में घायल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार को कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई किसी साजिश का हिस्सा हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाठीचार्ज के बहाने मेरी हत्या की कोशिश की गई लेकिन मैं किसी तरह बच निकला। शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा वार्ड में मंगलवार को उन्होंने कहा कि गंगा के लिए आंदोलन चलाने के कारण वे पहले से ही वह कुछ लोगों की आंख की किरकिरी रहे हैं। ऐसे में यह हमला सोची समझी साजिश का हिस्सा हो सकता है।
धरनास्थल पर वह किसके आग्रह पर पहुंचे थे। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि काशी में जब धर्म की रक्षा का सवाल आया और पता चला कि गणेश प्रतिमा रोक दी गई है तब मुझसे रहा नहीं गया। गणेश भगवान की खातिर मैं खुद वहां गया था और मेरे पीछे आश्रम के संत और बटुक भी पहुंच गए थे। पुलिस ने मुझे केंद्र में रखकर अचानक घेरेबंदी की और बर्बरतापूर्वक छोटे-छोटे बटुकों को भी पीटा। उन्होंने कहा कि प्रशासन से कोई गिला-शिकवा नहीं और स्वस्थ होने के बाद पदयात्रा कर जनता से राय लूंगा और उसके बाद धर्म के सवाल पर आंदोलन किया जाएगा।