फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President Will give Best Smart City Award to Varanasi today CEO of Smart City reached Idore

वाराणसी को मिला बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड: राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया सम्मान, इस आधार पर हुआ काशी का चयन

Wed, 27 Sep 2023 01:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 27 Sep 2023 01:13 PM IST
सार

नॉर्थ जोन के आगरा, लखनऊ, देहरादून, श्रीनगर, शिमला समेत 30 से अधिक स्मार्ट सिटी में से वाराणसी को बेस्ट स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया है। इस आयोजन में प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसका उद्घाटन मंगलवार को केंद्रीय शहरी एवं आवास कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री कौशल किशोर ने किया। इस प्रदर्शनी में वाराणसी के प्रमुख कार्यों को दर्शाया गया है।

विज्ञापन
President Will give Best Smart City Award to Varanasi today  CEO of Smart City reached Idore
वाराणसी को मिला बेस्ट स्मार्ट सिटी अवॉर्ड: राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया सम्मान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों बुधवार को काशी को बेस्ट स्मार्ट सिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। केंद्र सरकार के आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से इंदौर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वाराणसी के नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिपू गिरी को यह सम्मान दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी: काशी में बनेगा मालद्वीव की तरह फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, सेल्फी प्वाइंट के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

विज्ञापन

बता दें कि नॉर्थ जोन के आगरा, लखनऊ, देहरादून, श्रीनगर, शिमला समेत 30 से अधिक स्मार्ट सिटी में से वाराणसी को बेस्ट स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया है। इस आयोजन में प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसका उद्घाटन मंगलवार को केंद्रीय शहरी एवं आवास कार्य मंत्रालय के राज्यमंत्री कौशल किशोर ने किया। इस प्रदर्शनी में वाराणसी के प्रमुख कार्यों को दर्शाया गया है। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी.वासुदेवन ने इस अवार्ड को वाराणसी की जनता का सम्मान बताया। वाराणसी स्मार्ट सिटी ने जो प्रोजेक्ट किया है, उसे तय समयसीमा और गुणवत्ता के साथ किया है। वाराणसी स्मार्ट सिटी में 2018 से लगभग 1017.69 करोड़ की योजना स्वीकृत हुई थी। जिसका कार्य पूरा हो चुका है। शहर के कई क्षेत्रों में अत्याधुनिक विकास किया गया है। वहीं करीब 329 करोड़ की लगभग 3 परियोजनाओं का काम प्रगति पर है। इसके मार्च 2024 तक पूरा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदौर में दिखाया गया वाराणसी का सुरक्षा कवच

वाराणसी में लगे एडवांस सर्विलांस कैमरे के माध्यम से प्रदर्शनी में वाराणसी के सुरक्षा कवच को लाइव दिखाया गया। इसके अलावा रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, मच्छोदरी मॉडल स्कूल वाराणसी की गलियों का अत्याधुनिक तरीके से विकास, इंटीग्रेटेड सिटी कमांड सेंटर और कॉलोनी के पार्क को भी 360 डिग्री वर्चुअल रियलिटी टूर के माध्यम से दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed