फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President Ramnath Kovind program in Sonbhadra Seva Kunj Ashram DM and SP inspected

सोनभद्र में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

Fri, 26 Feb 2021 08:47 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Fri, 26 Feb 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
President Ramnath Kovind program in Sonbhadra Seva Kunj Ashram DM and SP inspected
President of India, Ramnath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 मार्च को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में होंगे। जनपद के दुद्धी तहसील के बभनी क्षेत्र में सेवा समर्पण संस्थान यानी सेवाकुंज आश्रम में राष्ट्रपति का आगमन होगा। यहां नव निर्मित छात्रावास व विद्यालय के भोजनालय का लोकार्पण राष्ट्रपति के हाथों होगा।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को डीएम अभिषेक कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत विभाग सहित अन्य विभागों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।

विज्ञापन

President Ramnath Kovind program in Sonbhadra Seva Kunj Ashram DM and SP inspected
सेवा समर्पण संस्थान में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेते डीएम और एसपी समेत अन्य। - फोटो : अमर उजाला

बभनी स्थित सेवाकुंज आश्रम चपकी कारीडाड़ में डीएम अभिषेक कुमार सिंह ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बारे में प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद और संस्थान के संरक्षक वीरेंद्र नारायण शुक्ल से विमर्श किया। वहां बन रहे हैलीपैड, लोकार्पित होने वाले विरसा मुंडा बनवासी विद्यापीठ, छात्रावास और भोजनालय कक्षों का अवलोकन करने के बाद साफ सफाई, सड़कों को दुरुस्त कराने, हेलीपैड बनाने समेत अन्य कार्यों के लिए दिशा निर्देश दिए। उनके साथ एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी आपरेशन डॉ. राजीव कुमार सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. नेम सिंह मौजूद थे। 

बता दें कि सेवा कुंज आश्रम के केंद्र प्रमुख कृष्ण गोपाल ने बताया कि  इस संबंध में 22 फरवरी की शाम को पत्र के जरिए जानकारी हुई थी कि राष्ट्रपति का आगमन 14 मार्च को होगा। बताया कि वनवासी समागम में शामिल होकर वह वनवासी छात्र-छात्राओं से मिलेंगे।

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध इस आश्रम में उनके आगमन की तैयारी तेज कर दी गई है। बीते वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यक्रम दो बार प्रस्तावित हुआ था, लेकिन एक बार नेपाल के राष्ट्राध्यक्ष के आगमन और दूसरी बार कोविड-19 के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। आश्रम में वनवासी बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। उन्हें कंप्यूटर शिक्षा, स्कूल शिक्षा से लेकर तीरंदाजी का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed