फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   president ram nath kovind visit varanasi and inaugurate this various project

आज काशी आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, 26 सौ करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Mon, 26 Mar 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 26 Mar 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
president ram nath kovind visit varanasi and inaugurate this various project
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज वाराणसी आ रहे हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद अपने पहले दौरे पर वह बनारस को सौगात भी देंगे। राष्ट्रपति करीब 26 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सुबह-ए- वाराणसी के तहत स्मार्ट साइकिल योजना, शहर के पार्कों  और चौराहों के सौंदर्यीकरण को भी हरी झंडी देंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और करीब पांच घंटे तक शहर में रुकेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वाराणसी के विकास में एक और पत्थर जोड़ने जा रहे हैं। राष्ट्रपति वाराणसी हनुमना खंड की करीब 125 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन को चौड़ीकरण करने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस योजना पर 2510 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें वाराणसी से चुनार, लालगंज होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा तक चौड़ीकरण का कार्य होगा। राष्ट्रपति इस परियोजना के पहले चरण की आधारशिला रखेंगे। इसमें वाराणसी से डगमगपुर तक चौड़ीकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परियोजना में जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा। वाराणसी की महत्वाकांक्षी परियोजना रिंग रोड-2 का भी राष्ट्रपति शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना 125 करोड़ रुपये की है। इसी दौरान शहर छह करोड़ की लागत से तैयार होने वाले चार पार्क और 20 करोड़ रुपये से होने वाले आठ चौराहों के सौंदर्यीकरण को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

नगर निगम की महत्वपूर्ण स्मार्ट साइकिल योजना भी राष्ट्रपति वाराणसी को समर्पित करेंगे। यह योजना अब तक पुणे में संचालित हो रही है। इसमें एक रुपये के सिक्के के जरिए स्मार्ट साइकिल निर्धारित समय के लिए पर्यटकों को मिलेगी।

राष्ट्रपति की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रशासन और पुलिस के अधिकारियी तैयारी में जुटे रहे।  राष्ट्रपति के  दौरे में रूट निर्धारण को लेकर भी मंथन किया गया गया।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन और दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति करीब पांच घंटे तक शहर में रहेंगे और इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

राज्यपाल राम नाइक की पुस्तक का करेंगे विमोचन

president ram nath kovind visit varanasi and inaugurate this various project
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 मार्च को पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाइक की पुस्तक चरैवेति चरैवेति का विमोचन करेंगे। इसके बाद कौशल विकास मिशन से जुड़े लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी करेंगे। इस दौरान राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

जून तक पूरा होगा रिंग रोड-1
वाराणसी की बेहद महत्वाकांक्षी रिंग रोड-1 परियोजना जून तक पूरी होने की उम्मीद है। हरहुआ से संदहा तक 16 किलोमीटर की यह रिंग रोड 261 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही है। दूसरे चरण में यह रिंग रोड कछवा से कपसेठी तक बननी है। सबसे अंतिम और तीसरे चरण में यह संदहा से गंगापार अलीनगर तक तैयार होगी।

इन पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण
गुलाब बाग, शास्त्री पार्क, रविन्द्रपुरी पार्क और मछोदरी पार्क

इन चौराहों का होगा सुदंरीकरण का
पुलिसिया लाइन, कैंट, अंधरा पुल, चौका घाट, कचहरी, पांडेयपुर, नदेसर, मलदहिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed