फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President of videoconferencing

इनोवेशन को बढ़ावा के लिए दिए नौ सूत्र

Thu, 11 Aug 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 11 Aug 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
President of videoconferencing
मंत्रालय के काम को सराहा - फोटो : ANI
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सबसे ज्यादा युवा आबादी वाला भारत तभी विकास की राह पर आगे बढ़ सकता है, जब यहां का हर युवा रचनात्मक सोच और इनोवेशन को जिंदगी का हिस्सा बनाए। नेशनल नॉलेज नेटवर्क के तहत राष्ट्रपति भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्रपति ने बुधवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति, शिक्षक व छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। बीएचयू में स्वतंत्रता भवन के सीनेट हॉल में कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी की मौजूदगी में इस वीडियो कांफ्रेंसिंग की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन


‘इनोवेशन : अ वे ऑफ लाइफ’ विषय पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए नौ सूत्र साझा किए। कहा कि बच्चों के सवालों को कभी अनसुना नहीं करना चाहिए। उनमें वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दें। उनमें ये सोच विकसित करनी होगी कि समस्या के समाधान का प्रयास तब तक करना चाहिए, जब तक सफलता ना मिले। हां, इसमें समय की पाबंदी का भी पूरा ख्याल हो।
विज्ञापन


इन नौ सूत्रों में उन्होंने स्कूल, कॉलेज और शोध संस्थानों में इनोवेशन क्लब और लैब स्थापित करने की बात भी कही। कहा कि औपचारिक और अनौपचारिक ज्ञान के बीच हमें सेतु बनाने का प्रयास करना चाहिए। कौशल विकास कार्यक्रम और रोजगार गारंटी स्कीम में हमें तकनीकी और पारंपरिक कौशल को भी समाहित करना होगा। शिक्षा व्यवस्था को इतना सुदृढ़ करना होगा कि वो सामाजिक अपेक्षाओं पर खरा उतरे। हममें ये आदत हो कि हम किसी भी हाल में अयोग्य और खराब काम को बर्दाश्त न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि राष्ट्रपति भवन में तीन साल से इनोवेटिव आइडिया पर काम करने वालों को आमंत्रित किया जाता है। यहां उनके ‘क्रिएटिव बैटरी (माइंड)’ को रिचार्ज करने का अवसर मिलता है। कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय समेत सभी संस्थान के निदेशक, संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्ष सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed