फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   President of India gave 'National Young Geologist Award 2022' to geologist Dr. Samal

BHU: भूविज्ञानी डॉ. अमिय को युवा भू-वैज्ञानिक पुरस्कार, डॉ सत्य प्रकाश को अखिल भारतीय आलोचना सम्मान

Wed, 26 Jul 2023 07:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 26 Jul 2023 07:43 PM IST
सार

केंद्रीय खनन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार 35 साल से कम वर्ष के व्यक्ति को दिया जाता है। जिसने भूविज्ञान के किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया हो। डॉ अमिय को को पहले भी राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी और भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन द्वारा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
President of India gave 'National Young Geologist Award 2022' to geologist Dr. Samal
BHU: भूवैज्ञानिक डॉ सामल को राष्ट्रीय युवा भू-वैज्ञानिक पुरस्कार 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के भूविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमिय कुमार सामल को राष्ट्रीय युवा भू-वैज्ञानिक पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया है। सामल ओडिशा के रहने वाले हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में डॉ. सामल को यह पुरस्कार दिया। उन्हें एक पत्र, एक पदक और नकद पुरस्कार भी दिया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय खनन मंत्रालय, भारत सरकार यह पुरस्कार 35 साल से कम उम्र के व्यक्ति को दिया जाता है। जिसने भूविज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया हो। डॉ. सामल को पहले भी राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी और भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन द्वारा युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: शहर के डॉक्टरों को बड़ी राहत, सरचार्ज पर भारी छूट, मेयर अशोक कुमार तिवारी ने लगाई मुहरवह इंडियन एकेडमी ऑफ साइंस, बंगलूरू से भी जुड़े हैं। उन्हें स्वीडन के
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड द्वारा समर्थित इंटरनेशनल रिसर्च एक्सपीरियंस (एसआईआरई) फेलोशिप के लिए चुना गया है। सामल दो महीने के लिए भारत की ओर से डेटिंग की तकनीकों पर प्रोफेसर उल्फ सोडरलुंड के साथ, लुंड विश्वविद्यालय, स्वीडन में काम करेंगे।

सत्य प्रकाश पाल को अखिल भारतीय आलोचना सम्मान

बीएचयू के हिंदी विभाग में सहायक आचार्य डॉ. सत्य प्रकाश पाल को अखिल भारतीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल आलोचना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी की ओर से डॉ. सत्यप्रकाश को यह सम्मान बीते मंगलवार को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ऊषा ठाकुर, अभिनेता आशुतोष राणा और डॉ. विकास दवे के हाथों भोपाल में आयोजित समारोह में दिया गया।
डॉ. सत्य प्रकाश पाल को उनकी आलोचना कृति भाषा, साहित्य और संस्कृति के लिए ये सम्मान मिला है। सम्मान के तहत पुष्पगुच्छ, श्रीफल, अंगवस्त्रम् एवं एक लाख की सम्मान राशि प्रदान की गई।

इसके पूर्व डॉ. पाल को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के शब्द शिल्पी सम्मान-2020 से अलंकृत किया जा चुका है। डाॅ. सत्य प्रकाश मूल रूप से आजमगढ़ के मेहनगर तहसील के हंकारपुर गांव के निवासी हैं। इस सम्मान पर राजीव गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा के कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ल, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य, तिब्बती उच्च शिक्षा संस्थान की कुलसचिव डाॅ. सुनीता चंद्रा, बीएचयू के संयुक्त कुलसचिव डाॅ. अवधेश कुमार और जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed