फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President Murmu will be in the city tomorrow, route diversion plan released

Varanasi: आज शहर में होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, रूट डायवर्जन प्लान जारी; परेशानी बचने के लिए पढ़ें ये खबर

Mon, 11 Dec 2023 03:18 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 11 Dec 2023 03:18 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह के दौरान इंग्लिशिया लाइन तिराहा से मलदहिया चौराहा तक किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
President Murmu will be in the city tomorrow, route diversion plan released
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज शहर आगमन के मद्देनजर कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह के दौरान इंग्लिशिया लाइन तिराहा से मलदहिया चौराहा तक किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अपील की है कि डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

विज्ञापन

 

- राष्ट्रपति के आगमन/प्रस्थान के समय हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से कोई वाहन संचालित नहीं होगा।

- पंचक्रोशी चौराहा, रिंग रोड की तरफ से कोई वाहन पंचक्रोशी रोड, हरहुआ की तरफ नहीं जाएगा।

- परमपुर अंडरपास से कोई वाहन हरहुआ चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को रखौना अंडरपास की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन

- रखौना अंडरपास से कोई वाहन हरहुआ चौराहा की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। वाहनों को राजातालाब की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

- रामेश्वर, हरहुआ तिराहा की तरफ से कोई वाहन पंचक्रोशी रोड, हरहुआ या हरहुआ चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

- आजमगढ़ अंडरपास से कोई वाहन पंचक्रोशी रोड, हरहुआ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को सारनाथ अंडरपास की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

- गिलट बाजार तिराहा से कोई वाहन भोजूबीर तिराहा/तरना की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को सेंट्रल जेल रोड/शिवपुर बाजार की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

 

- गोलघर, कचहरी से कोई वाहन सर्किट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को आंबेडकर चौराहा/अर्दली बाजार की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

 

- जेपी मेहता तिराहा से कोई वाहन दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को सेंट्रल जेल रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

- अंधरापुल से कोई वाहन चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को नदेसर की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

- तेलियाबाग तिराहा से कोई वाहन चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को मरीमाई से अंधरापुल की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

- लकड़ीमंडी तिराहा की तरफ से कोई वाहन कैंट फ्लाईओवर के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को संस्कृत विश्वविद्यालय के वीसी आवास रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा।

- कैंसर हास्पिटल की तरफ से आने वाले किसी वाहन को कैंट फ्लाईओवर के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को कैंट फ्लाईओवर के नीचे की सर्विस लेन से भेजा जाएगा।

- लहुराबीर चौराहा से किसी भी वाहन को अमर उजाला तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को चेतगंज चौराहा की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

- अंधरापुल से किसी भी मरीमाई तिराहा की तरफ नही जाने दिया जाएगा। वाहनों को कैंट स्टेशन की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

- जयसिंह चौराहा से किसी वाहन को मलदहिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को चेतगंज की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

- इंग्लिशिया लाइन तिराहा से किसी वाहन को मलदहिया चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को कैंट स्टेशन की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

 

- मलदहिया चौराहा से किसी वाहन को इंग्लिशिया लाइन तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को साजन तिराहा की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

- साजन तिराहा से किसी वाहन को मलदहिया चौराहा, कैंट धर्मशाला की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों को सिगरा की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

-------------------------------------

वाहन पार्किंग व्यवस्था

- काशी विद्यापीठ के गेट नंबर-3 से वीवीआईपी के अतिरिक्त सभी प्रकार के प्रवेश वर्जित रहेगे।

- सभी वीआईपी / अतिथि जो कार्यकम में आमंत्रित किए गए हैं, अपने वाहन से मलदहिया चौराहा पर उतर जाएंगे। उनके वाहन आवासीय परिसर गेट से प्रवेश कर खेल मैदान के बगल में और प्रशासनिक भवन चौराहा पर खड़े होंगे।

- उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों को फूल मंडी से यू-टर्न कराकर इंग्लिशिया लाइन से मलदहिया जाने वाली सड़क के किनारे खड़ा कराया जाएगा।

- साजन तिराहा की तरफ से आने वाले सामान्य लोगों के वाहनों को काशी विद्यापीठ के गेट नंबर-1 से प्रवेश कराकर मैदान में खड़ा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed