फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   President Draupadi Murmu first visit to Varanasi Boating in Ganges will be closed for four hours on 13th

राष्ट्रपति मुर्मू का पहला बनारस दौरा: 13 को चार घंटे गंगा में नौकायन बंद रहेगा, ड्रोन कैमरे से खंगाले गए घाट

Sat, 11 Feb 2023 07:48 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Feb 2023 07:48 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 13 फरवरी को प्रथम वाराणसी आगमन हो रहा है। वह करीब पांच घंटे के प्रवास के दौरान बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन-पूजन करेंगी। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जा रही है।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu first visit to Varanasi Boating in Ganges will be closed for four hours on 13th
ड्रोन कैमरे से खंगाले गए घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

13 फरवरी को वाराणसी आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट हो गई है।  राष्ट्रपति के गंगा आरती में शामिल होने के मद्देनजर 13 फरवरी की दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक अस्सी घाट से राजघाट के बीच गंगा में नौकायन बंद रहेगा। राष्ट्रपति के मंच से लगभग 20 मीटर की दूरी तक गंगा में आमजन की नावें नहीं खड़ी होगी।

विज्ञापन


20 मीटर की उस परिधि में सिर्फ सशस्त्र पुलिस, जल पुलिस, पीएसी बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवान जीवन रक्षक उपकरणों से लैस होकर तैनात रहेंगे। 20 मीटर की परिधि के बाद आमजन नावों में बैठ कर गंगा आरती देख सकेंगे। आमजन से संबंधित सभी नावों में पुलिस और एलआईयू के कर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन

 गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक विशेष चौकसी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शहर आगमन के मद्देनजर शुक्रवार को गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक और उसके आसपास का इलाका ड्रोन कैमरे से खंगाला गया। एक-एक इमारत की छतों को पुलिस ने गहनता से देखा। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक पैदल भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने पुलिस और प्रशासन के अफसरों से कहा कि गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक कहीं भी अतिक्रमण नहीं नजर आना चाहिए। नगर निगम साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखे। वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में ही खड़े हों और निगरानी में किसी भी स्तर पर चूक न होने पाए। 

पांच घंटे के लिए काशी आ रहीं राष्ट्रपति

President Draupadi Murmu first visit to Varanasi Boating in Ganges will be closed for four hours on 13th
राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : Social Media

राष्ट्रपति 13 फरवरी की दोपहर लगभग पांच घंटे के लिए काशी आ रही हैं। कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वह दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी। उनकी अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। गंगा आरती में तीनों वीआईपी के शामिल होने के मद्देनजर शीतला घाट से दशाश्वमेध घाट के बीच तीन अलग-अलग ग्रीन रूम बनाए जाएंगे। 

ऊंची इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स

दशाश्वमेध घाट के आसपास के क्षेत्र की ऊंची इमारतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाएगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाले पुलिस अफसरों की ड्यूटी के संबंध में उन्हें शनिवार की शाम पुलिस लाइन में जानकारी दी जाएगी। 12 दिसंबर को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली समूची फोर्स को उसकी ड्यूटी के बारे में पुलिस लाइन में बताया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति की डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed