फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Present day India's picture was given by Ramanandacharya: Vedanti Maharaj

वर्तमान भारत की तस्वीर रामानंदाचार्य की देन : वेदांती महाराज

Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Present day India's picture was given by Ramanandacharya: Vedanti Maharaj
वाराणसी। कथावाचक स्वामी डॉ. राम कमल दास वेदांती महाराज ने कहा कि श्रीमद् जगद्गुरु रामानंदाचार्य महाराज ने मुगलों के आक्रमण के कारण ध्वस्त हुए हिंदू समाज को फिर से जोड़ने के लिए हिंदुओं में प्रचलित सभी जातियों को शिष्य के रूप में स्वीकार किया। छुआछूत का भेदभाव मिटाते हुए उन्होंने समस्त सनातन धर्मावलंबियों को एकजुट किया।
विज्ञापन

वह सोमवार को श्रीमद् जगद्गुरु रामानंदाचार्य महाराज का जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ. वेदांती महाराज ने कहा कि अपने शिष्यों के प्रभाव से उन्होंने मुगलों द्वारा चलाए गए जजियाकर टैक्स को समाप्त करवाया। रामानंदाचार्य जी के प्रमुख शिष्यों में अनंतानंदाचार्य, संत कबीर दास, संत रविदास, धन्ना जाट, सेन नाई आदि बड़े प्रसिद्ध संत हुए। इससे स्वामी रामानंदाचार्य जी के व्यक्तित्व को समझा जा सकता है। आज जो भी भारत की तस्वीर है वह रामानंदाचार्य जी की देन है।
विज्ञापन

पातालपुरी मठ के महंत बालक दास ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामानंदाचार्य जी के सिद्धांतों को श्रीरामचरितमानस में निरूपित किया है। इस अवसर पर जयंती शोभायात्रा को अनुमति नहीं मिलने के कारण संत समाज ने गंगा की लहरों पर शोभायात्रा निकाली। दशाश्वमेध घाट से राजघाट तक संत समाज ने गंगा की लहरों पर शोभायात्रा निकाली। खिड़किया घाट पर शोभायात्रा सभा में तब्दील हो गई और इसके बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद भी ग्रहण किया। इस दौरान महंत रामशरण दास, उमेश दास, अवध किशोर दास, धनुषधारी महाराज, सिया राम दास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed