फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   prepration going fast for pm varanasi visist

काशी में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी तेज

Sun, 18 Dec 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 18 Dec 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
prepration going fast for pm varanasi visist
डीरेका में तैयार किया जा रहा मंच - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 दिसंबर को प्रस्तावित वाराणसी आगमन को देखते हुए तैयारियां तेज हो गई हैं। मंच से लेकर दर्शक दीर्घा तक तैयार किया जा रहा है। रविवार को मंच के पास ब्लॉक बनाने का काम शुरू हो गया। पीएम मोदी 22 दिसंबर को डीरेका मैदान में बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
प्रधानमंत्री पहली बार कार्यकर्ताओं से सांसद के रूप में मिलेंगे। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। पीएम मोदी बीएचयू में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


इस बारे में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री डॉ महेश शर्मा ने शनिवार को महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर यह घोषणा की थी। प्रधानमंत्री के आगमन पर भाजपा नेता भी कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है। इसलिए कई भाजपा नेता डीरेका में कैंप लगा कर तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रविवार को पीएम के आगमन के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट पर एसपीजी ने सुरक्षा संबंधी बैठक की। वहीं नोटबंदी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का काशी दौरा खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गया है।

उन्हें आशंका है कि पीएम के कार्यक्रम स्थल पर कहीं विपक्षी दलों से जुड़े और नोटबंदी की घोषणा से असंतुष्ट लोग भाजपा कार्यकर्ताओं के तौर पर पहुंचकर अचानक हंगामा न कर दें। गौरतलब है कि
18 सितंबर 2015 को डीरेका स्थित खेल मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों ने जमकर हंगामा किया था। 


एसएसपी नितिन तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के मुताबिक उनके और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने वालों से सुरक्षाबल सख्ती से पेश आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed