{"_id":"59f9cea64f1c1bc1678b88e6","slug":"preparations-for-the-festival-of-dev-deepawali-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावलीः 2.50 लाख में हो रही बजड़ों की बुकिंग, काशी के सभी होटल फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावलीः 2.50 लाख में हो रही बजड़ों की बुकिंग, काशी के सभी होटल फुल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 01 Nov 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव दीपावली पर काशी की अद्भुत छटा निहारने के लिए देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के मद्देनजर होटलों में बुकिंग करीब-करीब फुल हो गई है। इसी प्रकार बजड़े और छोटी नावों को भी बुक करा लिया गया है। बजड़े की बुकिंग के दाम 2.50 लाख रुपए तक पहुंच गए।
इस बार देव दीपावली चार नवंबर को है। इस दिन बनारस के 84 गंगा घाटों की छटा देखते ही बनती है। इसका साक्षी बनने के लिए पूरी दुनिया से लोग यहां आते हैं। इसके लिए नगर के होटल और उस दिन और एक दिन पहले और बाद के लिए बुक हो गए हैं।
देव दीपावली के लिए बजड़े और नाव मिलना मुश्किल हो रहा है। पर्यटन एजेंसियों ने तो छह महीना पहले से ही बजड़े बुक कर रखे हैं और अब इनके दाम आसमान छू रहे हैं। मंझोली और छोटी नौकाओं की भी बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
इस अवसर को टूर एंड ट्रेवल एजेंसियां भी अपने फायदे के लिए भुनाने में जुट गई हैं। गंगा घाटों पर 1700 से ज्यादा नाव और बजड़े हैं। इनके कम पड़ने पर चुनार, मिर्जापुर, कैथी, सराय मोहना की भी नावें भी रोशन के इस पारंपरिक पर्व के लिए बुक हो रही हैं।
इस बार बड़े बजड़े की बुकिंग 2.50 लाख में तो मझोले 1.50 लाख से लेकर 80 हजार तक में की जा रही है। बड़ी नाव 20 से 25 हजार तो मझोली 15 हजार और छोटी नाव पांच से 10 हजार रुपये में बुक की गई हैं।