फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations begin to build an international cricket stadium in Kashi, Union Sports Minister and BCCI Secretary saw the land

Varanasi News: काशी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की तैयारी शुरू, केंद्रीय खेलमंत्री और बीसीसीआई सचिव ने देखी जमीन

Mon, 13 Jun 2022 05:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Jun 2022 05:28 PM IST
सार

वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने की दिशा में खेल मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और बीसीसीआई के सचिव जय शाह काशी पहुंचे। 

विज्ञापन
Preparations begin to build an international cricket stadium in Kashi, Union Sports Minister and BCCI Secretary saw the land
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने देखी गंगा आरती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने की दिशा में खेल मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और बीसीसीआई के सचिव जय शाह काशी पहुंचे। स्टेडियम के लिए प्रदेश सरकार की ओर से जमीन दिया जाना है, इस उद्देश्य से खेल मंत्री और बीसीसीआई सचिव ने प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तावित किए गए क्रिकेट स्टेडियम के लिए जहां जमीन देखी वहीं अधिकारियों से इस बारे में विस्तार से चर्चा की।\

विज्ञापन


लखनऊ से बाबतपुर एयरपोर्ट आने के बाद खेल मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम के लिए पहले से प्रस्तावित जमीनों को देखने की इच्छा जताई। इसके लिए वह पिंडरा में चयनित तीन जगहों पर जमीन देखे। यहां के बाद राजातालाब में रिंग रोड के पास की जमीन को देखने अधिकारियों संग पहुंचे।
विज्ञापन


खेल मंत्री और बीसीसीआई सचिव की ओर से जमीन देखने के बाद अब बीसीसीआई को इस बारे में निर्णय लिया जाना है। इस बारे में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पहले से चयनित जमीनों को दिखवा दिया गया है। अब आगे बीसीसीआई का जो भी फैसला होगा, उसके नियमानुसार कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली गंगा आरती में रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व बीसीसीआई सचिव जय शाह शामिल हुए। मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन और आरती देखकर दोनों अभिभूत नजर आए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी से आग्रह किया है कि वह काशी आएं और यहां के विकास व वैभव को देखें। आप लोग काशी के वैभव को बढ़ाने का काम रहे हैं आप सभी साधुवाद के पात्र हैं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, आशीष तिवारी, हनुमान यादव ने अंगवस्त्रम, रुद्राक्ष की माला व प्रसाद देकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed