फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparations begin for post of District Panchayat President and Block Head after Panchayat elections in Varanasi

वाराणसी: पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद की तैयारियां शुरू

Wed, 05 May 2021 11:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 May 2021 11:20 AM IST
सार

अब जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तैयारी।
आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का कर सकता है एलान।
मतगणना पूरी होने के साथ चुनाव संपन्न होने की रिपोर्ट आयोग को भेजी गई।
 

विज्ञापन
Preparations begin for post of District Panchayat President and Block Head after Panchayat elections in Varanasi
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना पूरी होने के साथ ही अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद की तैयारियां शुरू हो गई है। प्रशासनिक अधिकारियों को उम्मीद है कि आयोग इसी महीने में चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत कर सकता है। इन पदों के लिए नामांकन की तारीख जल्द ही घोषित हो सकती है।

विज्ञापन

 
इसके बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि मतगणना संपन्न होने की रिपोर्ट आयोग को भेज दी गई है। अब अगली कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद पर चुनाव होगा। इसके लिए जल्द ही आयोग से गाइडलाइन जारी की जाएगी।
विज्ञापन

 
उधर राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सभी दल के नेता इन पदों पर अपने लोगों को जिताने में लगे। जिला पंचायत अध्यक्ष की चाबी इस बार निर्दलीयों के हाथ में है। यही कारण है कि सभी पार्टियों के लोग निर्दलीयों के संपर्क में हैं। उन्हें अपने पार्टी में शामिल कर रहे हैं। इसे लेकर पार्टी की रणनीतिक बैठकें होने वाली हैं। इसी में तय किया जाएगा की पार्टी की ओर से किसे चुनाव लड़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed