फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation to deal with the third wave is fast, there will be no problem

तीसरी लहर से निपटने की तैयारी तेज, नहीं होगी परेशानी

Mon, 31 May 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Preparation to deal with the third wave is fast, there will be no problem
जिले में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए ही जिला प्रशासन तीसरी लहर की तैयारियों से निपटने को लेकर पूरी तरीके से तैयार है। जहां अस्पतालों में बच्चों के लिए एनआईसीयू और पीआईसीयू बनाया जा रहा है, वहीं बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों के एमसीएच विंग में भी बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को एक बैंक की ओर से आयोजित वेबिनार में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि तीसरी वेब के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बच्चों के इलाज को लेकर के विशेषज्ञों के सुझाव और अनुभव के आधार पर और भी तैयारियां की जा रही हैं। सेमिनार में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पहले से लेवल वन और टू के चल रहे कोविड अस्पतालों को अब लेवल 3 के मानकों पर तैयार किया जा रहा है और यहां बच्चों के लिए विशेष वार्ड भी बनाए जा रहे हैं। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने कोरोना संक्रमण के बारे में बताया और ब्लैक फंगस, व्हाइट और यलो फंगस को लेकर भ्रांतियों को दूर किया उन्होंने बताया कि फंगस एक ही होता है और इसका इलाज भी है। सेमिनार में डॉ मधुकर पांडे ने बच्चों का कैसे ख्याल रखें और लक्षण दिखने पर डॉक्टर को तुरंत दिखाने की सलाह दी। बैंक की ओर से सर्किल प्रमुख मनीष टंडन ने सभी का स्वागत किया। बैंक की ओर से अखिलेश राय ने कमिश्नर को बैंक की ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed