फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation for new lab operation in IMS BHU

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में नए सिरे से लैब संचालन की तैयारी

Thu, 13 Apr 2023 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
Preparation for new lab operation in IMS BHU
खास खबर
विज्ञापन

विभागों में चलने वाली लैब की तैयार हो रही सूची
निदेशक ने मशीनों की क्रियाशीलता, तकनीकी कर्मचारियों के बारे में मांगी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस (आईएमएस) बीएचयू के विभागों में चलने वाली लैब की नए सिरे से संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए आईएमएस निदेशक ने विभागों में संचालित लैब में कौन सी मशीनें लगी हैं, उसकी क्या स्थिति है, तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता आदि जानकारियां मांगी हैं। कुछ जगहों पर नई मशीनें मंगाई जाएंगी और तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी।
इलाज के लिए बीएचयू आने वालों के खून, यूरिन आदि की जांच के लिए सीसीआई लैब के साथ ही आईएमएस में माइक्रोबायोलॉजी, ऊषा लैब में सैंपल भेजा जाता है। इसके अलावा बहुत से विभाग हैं, जिनमें लैब चलती है। इंडोक्राइनोलॉजी में हार्मोन लैब, यूरोलॉजी में यूरिन की जांच के लिए लैब, गैस्ट्रो इंट्रोललॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी आदि में भी लैब का संचालन होता है।
विज्ञापन

आईएमएस निदेशक प्रो. एसके सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों से लैब संचालन के बारे में अपडेट मांगा है। इसमें लैब की क्रियाशीलता की वास्तविक रिपोर्ट देने को कहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ लैब में मानव संसाधन की कमी तो कुछ जगहों पर मशीनों की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सभी विभागों से जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद जहां जिसकी जरूरत होगी, उसे पूरा कराया जाएगा। सभी लैब को नए सिरे से संचालित कराया जाएगा। - प्रो. एसके सिंह, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed