फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   preparation for mark genius book of world record to dev deepawali this time

काशी की विश्वप्रसिद्ध देव दीपावली को गिनीज बुक में दर्ज कराने की तैयारी, 84 घाटों पर खास होगा नजारा

Fri, 23 Nov 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 23 Nov 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
preparation for mark genius book of world record to dev deepawali this time
गत वर्ष की देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा पर 23 नवंबर को गंगा तटों पर आयोजित हो रहे देव दीपावली को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय देव दीपावली समिति और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह निर्णय किया गया। इसके साथ ही 84 घाटों पर देव दीपावली के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई। आयोजनों में राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


सर्किट हाउस सभागार में रविवार को विधि न्याय, युवा कल्याण, खेलकूद एवं सूचना राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के प्रमुख कुंडों और तालाबों पर भी देव दीपावली मनाने का निर्णय किया गया। डॉ. तिवारी ने रीवा घाट एवं गोला घाट के साथ ही सभी 84 घाटों और गंगा उस पार रेती में लाइटिंग के लिए नगर निगम को निर्देश दिया। पर्यटन विभाग के अधिकारी से कहा कि जिन 16 घाटों पर देव दीपावली का आयोजन नहीं किया जाता है, वहां आयोजन कराए जाएं। राजघाट से अस्सी घाट के बीच प्रमुख घाटों पर निर्मित 25 मणियों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी को विद्युत विभाग से निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराने के लिए भी कहा। गोलाघाट के पास गंगा में बह रहे नाले की जानकारी पर नाराजगी व्यक्त की और उप नगर आयुक्त को निर्देश दिया। घाटों एवं आसपास की गलियों की समुचित सफाई व्यवस्था को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने समिति के सदस्यों से अपील की कि शहर की यातायात, जाम तथा स्वच्छता के प्रति स्थानीय लोग भी जागरूक हो। बैठक में आईजी विजय सिंह मीणा, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अविनाश मिश्रा, नगर निगम के अधिकारी सहित केंद्रीय देव दीपावली समिति एवं विभिन्न घाटों के देव दीपावली और गंगा आरती संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस घाट पर खास मेहमान होंगे अनिल कपूर

देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर होने वाले आयोजन में इस बार फिल्म अभिनेता अनिल कपूर खास मेहमान होंगे। यह जानकारी गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। बताया कि इस देव दीपावली देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं पर्यटकों से गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प दिलाया जाएगा।

छह वीर शहीदों के परिजनों को भागीरथी शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसमें सेना, सीआरपीएफ और एनडीआरएफ के दो-दो शहीद जवान शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशदीप से होगा। इसके बाद गायिका रेवती साकलकर द्वारा गणपति वंदना और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से की जाएगी।

विशिष्ट अतिथि अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी होंगे। जवानों कर श्रद्धांजलि में इंडिया गेट व अमर जवान ज्योति की अनुकृति बनाई जाएगी।  सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्ध सरोद वादक पं. शिवदास चक्रवर्ती तबले पर कुबेर नाथ मिश्र के माध्यम से अमर संगीत विदुषी माता अन्नपूर्णा देवी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 

गंगा की लहरों पर लेजर शो की होगी शुरुआत

सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो शुरू होने से पूर्व ही काशीवासी गंगा में लेजर लाइट की भव्यता देख सकेंगे। देव दीपावली पर गंगा में लेजर शो का आयोजन हो रहा है, जिसमें गंगा की लहरों पर गंगा की गाथा सुनाई जाएगी। पर्यटन विभाग इसकी तैयारी कर रहा है।

पहली बार गंगा में लेजर शो का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से राजघाट पर किया जाएगा। अस्सी घाट पर स्थाई और नियमित तौर पर लेजर शो की योजना बनाई है। योजना के मुताबिक अगले साल से बहुप्रतीक्षित लाइट एंड साउंड शो सारनाथ में शुरू किया जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले इसे हर सूरत में अंजाम दिया जाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed