फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation for e-tender for sand auction

रेत की नीलामी के लिए ई टेंडर निकालने की तैयारी

Wed, 07 Apr 2021 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Preparation for e-tender for sand auction
वाराणसी। यूपी स्टेट कार्पोरेशन गंगा में ड्रेजिंग कर रेत निकलवा रहा है। रेत की नीलामी के लिए खनन विभाग ई टेंडर जारी करने की तैयारी में है। इसी महीने में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वर्तमान में रामनगर और अस्सी में काम चल रहा है। विभाग गंगा से निकलने वाली रेत की मात्रा का आकलन भी कर रहा है। गंगा को निर्मल, अविरल बनाने व घाटों के कटान को रोकने के लिए ड्रेजिंग की जा रही है। गंगा पार इकट्ठा बालू और मिट्टी को निकाला जा रहा है। ताकि घाटों पर बढ़ रहे दबाव को कम किया जा सके। ड्रेजिंग रामनगर से लेकर राजघाट तक होगी। मानसून से पहले इसे खत्म करने की समयसीमा तय की गई है।
विज्ञापन

गंगा में ड्रेजिंग का कार्य जारी है। निकलने वाले रेत की मात्रा का आकलन करने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा। ई टेंडर के माध्यम से आवंटन होना है। इस माह के अंत तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- अरविंद कुमार यादव, खनन निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed