फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Preparation for application for admission to new session in BHU has started

बीएचयू में नए सत्र में दाखिले के लिए आवेदन की तैयारी, अप्रैल से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

Mon, 15 Feb 2021 12:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 15 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Preparation for application for admission to new session in BHU has started
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू में नए सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले की तैयारी भी शुरू हो गई है। हालांकि अभी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवेदन की तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके अलावा सीएचएस में दाखिले को लेकर भी ऑनलाइन आवेदन सहित अन्य प्रक्रिया पर भी जल्द ही फैसला होने की संभावना है। 

विज्ञापन


 बीएचयू में दाखिले के लिए देश भर से हर साल करीब पांच लाख से अधिक आवेदन आते हैं। आम तौर पर मार्च के बाद से ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। कोरोना काल में बंद चल रहे विश्वविद्यालय के खुलने के बाद अब नए सत्र में दाखिले की तैयारी भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बीएचयू प्रशासन की ओर से नए सत्र में दाखिले के लिए तैयारी तो चल रही है, होली के बाद आवेदन आदि को लेकर तिथि की घोषणा भी हो सकती है। उधर, सेंट्रल हिंदू स्कूल में भी अगले महीन से प्रवेश संबंधी प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी चल रही है। इस बारे में जल्द ही वेबसाइट पर भी आधिकारिक सूचना आने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएचयू हॉस्टल के एक कमरे में रहेगा एक छात्र
बीएचयू में हॉस्टलों को 17 फरवरी से खोले जाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए अब एक कमरे में केवल एक छात्र को रखे जाने का निर्णय लिया गया है। इसी आधार पर कमरा आवंटित किया जाएगा। इसके पहले एक कमरे में दो-दो छात्र रखे जाते थे। इसके अलावा 22 फरवरी से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं भी संचालित कराई जाएंगी।
 

ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से कक्षाएं चलेंगी। कुलसचिव ने सभी संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख, विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों को भेजे पत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए 17 फरवरी से हॉस्टल खोले जाने और एक कमरे में एक छात्र का आवंटन करने की जानकारी दी।

साथ ही यह भी कहा है कि 22 फरवरी से कक्षाएं चलाई जानी है। इसके लिए विभागों में शिक्षकों की शतप्रतिशत उपस्थित जरूरी है। कुलसचिव ने सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed