{"_id":"63eb4f1647a8ce904a08615e","slug":"pregnant-women-sonography-test-will-be-free-at-private-ultrasound-centers-payment-will-be-like-this-2023-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी: निजी केंद्रों पर फ्री में होगा अल्ट्रासाउंड, ऐसे होगी पेमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी: निजी केंद्रों पर फ्री में होगा अल्ट्रासाउंड, ऐसे होगी पेमेंट
Tue, 14 Feb 2023 06:32 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 14 Feb 2023 06:32 PM IST
सार
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (जेएसएसके) और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत हर माह की 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दी जाती है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अब तक पीपीपी मॉडल पर चलने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर काउंटर पर पर्चा बनवाकर जांच कराई जाती थी।
विज्ञापन
गर्भवती महिला
विस्तार
वाराणसी जिले में चयनित निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर गर्भवती महिलाएं निशुल्क जांच करवा सकेंगी। पीपीपी मॉडल पर शुरू इस सुविधा के तहत निजी केंद्रों पर जांच कराने वाली महिलाओं को ‘ई-रुपी’ बारकोड दिया जाएगा। जांच केंद्र संचालक की ओर से बारकोड के स्कैन करने के बाद उनके खाते में अल्ट्रासाउंड जांच का पैैसा चलाया जाएगा। अभी यह व्यवस्था काशी विद्यापीठ ब्लॉक के एक केंद्र पर शुरू किया गया है, जल्द ही बाकी जगहों पर भी लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (जेएसएसके) और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत हर माह की 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व निशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दी जाती है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि अब तक पीपीपी मॉडल पर चलने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर काउंटर पर पर्चा बनवाकर जांच कराई जाती थी। इस सुविधा को पायलट परियोजना के तहत डिजिटलीकरण में बदल दिया गया है।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि गर्भवती के मुफ्त अल्ट्रासाउंड करने वाले निजी केंद्र को ई-रुपी के बारकोड से मौके पर ही भुगतान कर दिया जाएगा। डॉक्टर द्वारा अल्ट्रासाउंड लिखने के बाद लाभार्थी महिला के मोबाइल पर ई-रुपी का बारकोड मिलेगा। इसके बाद जेएसवाई के तहत चलने वाले केंद्र पर अल्ट्रासाउंड कराने के बाद जांच का पैसा सीधे केंद्र संचालक के पास पहुंच जाएगा।
क्या है ई-रुपी वाउचर
ई-रुपी वाउचर एक क्यूआर कोड है, जिसे स्कैन करते ही पैसे एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पहुंच जाते हैं। यह एक प्रीपेड वाउचर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। लाभार्थी के मोबाइल पर यह बारकोड प्रदान किया जाएगा।
क्या है ई-रुपी वाउचर
ई-रुपी वाउचर एक क्यूआर कोड है, जिसे स्कैन करते ही पैसे एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पहुंच जाते हैं। यह एक प्रीपेड वाउचर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। लाभार्थी के मोबाइल पर यह बारकोड प्रदान किया जाएगा।