{"_id":"5aedede24f1c1b350a8b84ac","slug":"pregnant-lady-and-her-son-killed-in-road-accident-at-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः बाइक से गिरी गर्भवती महिला और बेटा ट्रक से कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः बाइक से गिरी गर्भवती महिला और बेटा ट्रक से कुचला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 05 May 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला और उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाने के सुरवत गांव निवासी कौशिल्या पत्नी मनोज का मायका सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद गांव के बचौना पुरवे में है।
कौशिल्या के पिता घुरहू की तबीयत खराब होने के कारण मायके गई थी। शनिवार को उसके ससुराल में शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह बेटे मोदी (2) को लेकर अपने ननद के पति संजय निवासी भुजौटी के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी।
संजय बाइक से पावर हाउस रोड से हाईवे पर पहुंचा था। वहां सड़क की पटरी खराब होने और हाईवे की ऊंचाई अधिक होने के चलते बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसके चलते कौशिल्या और उसका बेटा दाहिनी तरफ गिर गए और बाइक चला रहा संजय बाईं तरफ गिरा।
विज्ञापन
इसी बीच आ रहे ट्रक से मां-बेटे कुचल गए और दौनों की मौत हो गई। कौशिल्या सात माह की गर्भवती थी। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है।