{"_id":"65d849280f53ed7315057cca","slug":"pregnant-girl-dead-body-found-in-varanasi-station-2024-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गर्भवती किशोरी की दम घुटने से हुई थी मौत, बनारस स्टेशन पर बोरे में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गर्भवती किशोरी की दम घुटने से हुई थी मौत, बनारस स्टेशन पर बोरे में मिला था शव
Wed, 28 Feb 2024 06:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 28 Feb 2024 06:39 PM IST
सार
वाराणसी के लखनऊ-बनारस इंटरसिटी ट्रेन के टॉयलेट में मिली युवती की लाश के बाबत उसके परिजन बताते हैं कि वह 19 जनवरी को घर से अपने सहेली के यहां जाने के लिए निकली थी। देर शाम नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। दूसरी तरफ, 21 फरवरी को शव की पहचान हुई और इसके साथ ही पिता की तहरीर पर कपसेठी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : pixabay
विस्तार
लखनऊ-बनारस इंटरसिटी ट्रेन के जनरल कोच में टॉयलेट के पास जूट के बोरे में जिस किशोरी का हाथ-पैर बंधा शव मिला था, वह गर्भवती थी। गुरुवार को किशोरी के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियो कैमरे के सामने दो घंटे में पोस्टमार्टम किया।
डॉक्टरों के अनुसार किशोरी चार से छह माह की गर्भवती थी। उसकी मौत गत 19 फरवरी की रात दम घुटने से हुई थी। उसके चेहरे को प्लास्टिक से इस तरह से कसा गया था कि वह सांस नहीं ले पाई। शव की स्थिति ठीक नहीं थी। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कपसेठी थाना क्षेत्र के भिटकुरी गांव की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा सेवापुरी स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ती थी। छात्रा के पिता के अनुसार, गत 19 फरवरी सुबह 11 बजे उनकी बेटी एक सहेली के पास से किताब लाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक जब घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं लगा।
विज्ञापन
20 फरवरी की रात लखनऊ-बनारस इंटरसिटी ट्रेन बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची। सफाई कर्मी ट्रेन के जनरल कोच में गए तो दो टॉयलेट के बीचोबीच उन्हें बोरे में हाथ-पैर बंधा शव मिला। 21 फरवरी की देर शाम शव की पहचान हुई और इसके साथ ही पिता की तहरीर पर कपसेठी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
सर्किट हाउस के सामने शव रख कर किया प्रदर्शन
पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव सर्किट हाउस के पास रखकर परिजन और राष्ट्रीय उदय पार्टी के नेता व कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि किशोरी के गायब होने की एफआईआर दर्ज करने में देरी की गई। उनकी बेटी की हत्या की गई है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। सूचना पाकर कचहरी चौकी इंचार्ज सौरभ पांडेय मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया और ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए।

सीसी कैमरे खराब होने से पुलिस को नहीं मिली मदद
किशोरी के अपहरण और उसकी हत्या का गुत्थी सुलझाने में पुलिस को भिटकुरी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा और सेवापुरी रेलवे स्टेशन पर लगे सीसी कैमरों से कोई मदद नहीं मिली। कपसेठी थाने की पुलिस के अनुसार दोनों जगह के सीसी कैमरों में तकनीकी खराबी है।
पुलिस ने आशंका जताई है कि इंटरसिटी ट्रेन में किशोरी का शव सेवापुरी क्षेत्र में ही रखा गया था। वहीं, परिजनों ने पुलिस को बताया था कि किशोरी 19 फरवरी को गोसाईपुर बेसहूपुर गांव में अपने सहेली के यहां जाने की बात कहकर निकली थी। पुलिस की जांच में यह बात गलत निकली। घटना के खुलासे के लिए पुलिस सर्विलांस और सीसी फुटेज के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
पढ़ाई-खेलकूद में अच्छी थी, नहीं आती थी स्कूल
स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि वह पढ़ाई और खेलकूद में अच्छी थी। दौड़ में किशोरी को कई पुरस्कार भी मिले थे। इधर लंबे समय से नियमित स्कूल नहीं आती थी। किशोरी के टेस्ट वगैरह के लिए भी उसके परिजनों को फोन कर बताना पड़ता था। किशोरी की मौत से उसके स्कूल के शिक्षिक-शिक्षिकाएं दुखी दिखे।
बोले अधिकारी
एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने कहा कि घटना से जुड़े प्रत्येक बिंदु की गहराई से छानबीन की जा रही है। खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी।