{"_id":"5b97f023867a557e84648f21","slug":"predator-tried-to-rob-railway-workers-crowd-killed-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारः बैंक के बाहर रेलकर्मी से 24 लाख रुपए लूटने की कोशिश, भीड़ ने बदमाश को पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारः बैंक के बाहर रेलकर्मी से 24 लाख रुपए लूटने की कोशिश, भीड़ ने बदमाश को पीट कर मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में रुपए जमा कराने गए रेलकर्मी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैग छीनने की कोशिश की। इस दौरान रेलकर्मी किसी तरह बैग बचाकर बैंक के अंदर घुस गया लेकिन तभी मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया और एक को पीट पीट कर मार डाला। जानकारी होने पर पीडीडीयू नगर के सहायक सुरक्षा आयुक्त एसके सिंह पहुंचे।
बिहार के सासाराम में मंगलवार को अशोक सिंह और शैलेश कुमार दोपहर बारह बजे 24 लाख 78 हजार रुपये भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान शाखा में जमा कराने गए थे। बैंक में प्रवेश करते समय बाइक सवार तीन बदमाश बुकिंग सुपरवाइजर अशोक सिंह से बैग छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने अशोक के सिर पर पिस्टल के बट से वार कर दिया। लेकिन अशोक बैग लेकर बैंक के अंदर भाग गए।
इसके बाद लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया और एक को पीट पीट कर मार डाला। भाग रहे बदमाशों के फायरिंग से एक शिक्षिका जख्मी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस और एसपी के अलावा पीडीडीयू नगर मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त एसके सिंह पहुंचे।
विज्ञापन
घायल अशोक को महाबोधि एक्सप्रेस से पीडीडीयू नगर पहुंचाया गया। यहां इलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी पंकज गोस्वामी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके पास से छह कारतूस मिले हैं।