फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   precaution for terriorist attack in pm modi railly at mau

पीएम मोदी को खतरा, पूर्वांचल रैली पर मंडरा रहा आतंकी साया!

Tue, 28 Feb 2017 04:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ Updated Tue, 28 Feb 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
precaution for terriorist attack in pm modi railly at mau
पीएम नरेंद्र मोदी
पूर्वांचल में पीएम मोदी की रैली इसी हफ्ते  से शुरू होनी है। उनकी चुनावी रैली को लेकर सुरक्षा एंजेसियां काफी सतर्क है। 27 फरवरी को मऊ आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मऊ में प्रधानमंत्री की यह पहली चुनावी जनसभा है और उनका जिले में पहला कार्यक्रम भी है।
विज्ञापन


उनकी सुरक्षा को लेकर कई दिन पहले से ही एसपीजी कमांडो ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा भावेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल भुजौटी में पुलिसकर्मियों के साथ कार्यक्रम की ब्रीफिंग की। इस दौरान सभी को ड्यूटी के दौरान आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं एवं उनकी बारीकियों के बारे में बताया।
विज्ञापन


हिदायत दी कि कोई भी गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आसपास के घरों में चेकिंग कराकर आने जाने वाले सभी पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान पीएम के कार्यक्रम पर आतंकी हमले को लेकर भी अलर्ट रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि हालांकि कोई ऐसी रिपोर्ट पुलिस को नहीं है फिर भी हर प्रकार के ऐहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा  कि हेलीपैड एवं जनसभा स्थल पूरी तरह से प्रतिबंधित क्षेत्र रहेगा। यहां सिर्फ जिलाधिकारी से मिली परमिशन वाले व्यक्ति ही जा पाएंगे।


 आईजी डा. एन रवींद्र ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम स्थल के सामने डी में सभी एसपीजी के जवान सादे वेश में रहेंगे। इसके अलावा बने सुरक्षा घेरे में भी सख्त पहरा रहेगा।

12 बजकर 50 मिनट पर होगा पीएम का आगमन

precaution for terriorist attack in pm modi railly at mau
पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पूर्व सभी तैयारी पूर्ण कर लेने के बाद डीआईजी आजमगढ़ उदयशंकर जायसवाल ने रविवार की शाम पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर 12 बजकर 50 मिनट पर उतरेगा।

दो बजकर दस मिनट पर उनका हेलीकाप्टर गोरखपुर के लिए उड़ान भर लेगा। कहा कि कार्यक्रम में सीसी कैमरा और विडियो कैमरा भी जगह-जगह लगाया गया है। हर प्रकार की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। कहा कि हर रास्तों पर जगह-जगह पार्किंग बनाई गई है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल कराने के लिए यातायात पुलिस के साथ एलआइयू के 2500 लोग तैनात किए गए हैं। पीएसी की 6 कंपनी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक-10, एएसपी अधिकारी-15, क्षेत्राधिकारी-20, थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक एवं निरीक्षक एलआईयू-30 लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed