{"_id":"58b2e4514f1c1b2e028309eb","slug":"precaution-for-terriorist-attack-in-pm-modi-railly-at-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को खतरा, पूर्वांचल रैली पर मंडरा रहा आतंकी साया!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी को खतरा, पूर्वांचल रैली पर मंडरा रहा आतंकी साया!
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
Updated Tue, 28 Feb 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल में पीएम मोदी की रैली इसी हफ्ते से शुरू होनी है। उनकी चुनावी रैली को लेकर सुरक्षा एंजेसियां काफी सतर्क है। 27 फरवरी को मऊ आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मऊ में प्रधानमंत्री की यह पहली चुनावी जनसभा है और उनका जिले में पहला कार्यक्रम भी है।
उनकी सुरक्षा को लेकर कई दिन पहले से ही एसपीजी कमांडो ने कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा भावेश सिंह ने कार्यक्रम स्थल भुजौटी में पुलिसकर्मियों के साथ कार्यक्रम की ब्रीफिंग की। इस दौरान सभी को ड्यूटी के दौरान आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं एवं उनकी बारीकियों के बारे में बताया।
हिदायत दी कि कोई भी गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आसपास के घरों में चेकिंग कराकर आने जाने वाले सभी पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान पीएम के कार्यक्रम पर आतंकी हमले को लेकर भी अलर्ट रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
कहा कि हालांकि कोई ऐसी रिपोर्ट पुलिस को नहीं है फिर भी हर प्रकार के ऐहतियात बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हेलीपैड एवं जनसभा स्थल पूरी तरह से प्रतिबंधित क्षेत्र रहेगा। यहां सिर्फ जिलाधिकारी से मिली परमिशन वाले व्यक्ति ही जा पाएंगे।
आईजी डा. एन रवींद्र ने कहा कि पीएम के कार्यक्रम स्थल के सामने डी में सभी एसपीजी के जवान सादे वेश में रहेंगे। इसके अलावा बने सुरक्षा घेरे में भी सख्त पहरा रहेगा।

12 बजकर 50 मिनट पर होगा पीएम का आगमन
पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पूर्व सभी तैयारी पूर्ण कर लेने के बाद डीआईजी आजमगढ़ उदयशंकर जायसवाल ने रविवार की शाम पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर 12 बजकर 50 मिनट पर उतरेगा।
दो बजकर दस मिनट पर उनका हेलीकाप्टर गोरखपुर के लिए उड़ान भर लेगा। कहा कि कार्यक्रम में सीसी कैमरा और विडियो कैमरा भी जगह-जगह लगाया गया है। हर प्रकार की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। कहा कि हर रास्तों पर जगह-जगह पार्किंग बनाई गई है।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल कराने के लिए यातायात पुलिस के साथ एलआइयू के 2500 लोग तैनात किए गए हैं। पीएसी की 6 कंपनी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक-10, एएसपी अधिकारी-15, क्षेत्राधिकारी-20, थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक एवं निरीक्षक एलआईयू-30 लगाए गए हैं।