फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pre-monsoon rain expected before twenty june

बीस से पहले प्री मानसून बारिश के आसार

Tue, 08 Jun 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon rain expected before twenty june
पूर्वांचल में मानसून की दस्तक तो जून के अंतिम सप्ताह में होगी, लेकिन इसके पहले प्री मानसून की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार केरल में मानसून की समय से दस्तक देने के बाद बंगाल की खाड़ी में भी लो प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना है। इस वजह से इसी सप्ताह मौसम का मिजाज बदलने और बूंदाबांदी की भी संभावना है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तेज धूप और गर्मी के बाद सोमवार को मौसम का मिजाज थोड़ा बदला बदला रहा। सुबह से ही तेज हवाएं चलने से धूप का असर भी कम रहा। बादलों की आवाजाही जारी रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में जिस तरह का लो प्रेशर सिस्टम बन रहा है, उसकी वजह से 10 या 11 जून को बूंदाबांदी की उम्मीद है।
विज्ञापन

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पछुआ हवाओं का दबाव बढ़ता जा रहा है। बीस से पहले यहां प्री मानसून की बारिश हो सकती है। इस बार समय से मानसून आने के आसार हैं। वहीं, सोमवार को अधिक तम तापमान रविवार के 38.6 डिग्री से बढ़कर 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed