Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pre-event for Kashi Tamil Sangamam to be held at BHU on the 21st; preparations underway

Varanasi News: बीएचयू में काशी तमिल संगमम का प्री इवेंट 21 को, तैयारियां शुरू

Fri, 20 Nov 2026 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Pre-event for Kashi Tamil Sangamam to be held at BHU on the 21st; preparations underway
काशी तमिल संगमम 5.0 का प्री-इवेंट 21 नवंबर को किया जा सकता है। इसकी तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक की। कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि संगमम के माध्यम से विश्वविद्यालय को देश के सामने अपनी शैक्षणिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक क्षमताओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों के लिए ऐसे कार्यक्रम तैयार किए जाने चाहिए, जिनमें वे वास्तविक रुचि लें और सक्रिय रूप से भागीदारी करें। इसके लिए सभी संबंधित विभागों, आयोजकों और समन्वयकों को टीम भावना के साथ काम करना होगा। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. अंचल श्रीवास्तव ने बताया कि प्री-इवेंट से विश्वविद्यालय परिसर से बाहर निकलकर शहर के कई हिस्सों तक आयोजन की पहुंच बनाई जाएगी। प्रस्तावित गतिविधियों में रन फॉर केटीएस 5.0 प्रमुख है। केटीएस यूथ क्विज के माध्यम से युवाओं को काशी, तमिलनाडु, भारतीय ज्ञान परंपरा, साहित्य, कला, विज्ञान और विरासत से जुड़े विषयों पर अपनी जानकारी परखने का अवसर मिलेगा। वहीं, कैंपस के प्रमुख और अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर संगीत, नृत्य, कविता और फ्लैश मॉब जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आयोजन का भी प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed