फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayers offered to Goddess Kali for BJP's victory in West Bengal

Varanasi News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के लिए मां काली से की प्रार्थना

Tue, 28 Apr 2026 02:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Prayers offered to Goddess Kali for BJP's victory in West Bengal
*ममता की निर्ममता के खिलाफ काशीवासियों ने मां काली से की प्रार्थना**************************
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को अराजकता की आग में झोंक दिया है। इसलिए पश्चिम बंगाल में विकास के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। ये बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने रविंद्रपुरी स्थित मां काली मंदिर में यज्ञ अनुष्ठान कार्यक्रम के बाद कहीं। उन्होंने कहा कि काशीवासियों ने मां काली से प्रार्थना की और यज्ञ में आहुति देकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाने की कामना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में 152 सीटों पर 80 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। इसे पश्चिम बंगाल में बदलाव का संकेत माना जा रहा है। कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी से ऊब चुकी है और बदलाव का इंतजार कर रही है। इस अवसर पर सुनील मिश्रा, सुधीर मिश्रा, अजय कृष्ण त्रिपाठी, नवरतन राठी, शैलेंद्र मिश्रा, अवनीश पांडेय, अनूप जायसवाल, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed