फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayed for forgiveness on Shab-e-Barat

Varanasi News: शब-ए-बरात में इबादत कर मांगी मगफिरत की दुआ

Wed, 04 Feb 2026 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Prayed for forgiveness on Shab-e-Barat
स्थानीय कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शब-ए-बरात को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई कर रोशन किया। मस्जिदों में देर रात तक इबादत, तिलावत और नातख्वानी का सिलसिला चलता रहा। पुरखों की कब्र पर जाकर भी मोमबत्ती जलाया और फातिहा पढ़ा। जामा मस्जिद में मंगलवार की रात महफिले मिलाद का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। पूरी रात लोग नमाज अदा करने के साथ कुरआन की तिलावत और दुआ में मशगूल रहे। दुआ-ए-मगफिरत में शामिल होकर अपने, अपने परिजनों और पुरखों की बख्शीश के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर घरों में चना, बेसन, आटा, खोवा, मैदा, सूजी और घी से विभिन्न प्रकार के हलवे तैयार कर फातेहा की गई। रिश्तेदारों और पड़ोसियों में भी प्रसाद वितरित किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार की शाम से ही स्थानीय पुलिस ने पीएसी जवानों के साथ कस्बे, रेलवे स्टेशन मोड़, बढ़नीनाला और मुस्लिम कब्रिस्तान क्षेत्र में गश्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed