फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayagraj Road Accident Husband and Wife Biers Carried Together Everyone Eyes Well Up with Tears

प्रयागराज सड़क हादसा: एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, छलक उठीं सबकी आंखें; घर शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार

Sun, 31 May 2026 05:52 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 31 May 2026 05:52 AM IST
सार

Jaunpur News: प्रयागराज में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दंपती की अर्थी रविवार को एक साथ उठी तो गांव में मातम छा गया। भदोही से सैदाबाद जाते समय तेज रफ्तार बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा बाल-बाल बच गया। एक माह पहले ही परिवार मुंबई से गांव आया था।

विज्ञापन
Prayagraj Road Accident Husband and Wife Biers Carried Together Everyone Eyes Well Up with Tears
दरवाजे पर विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: प्रयागराज जिले के सैदाबाद के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रामपुर चौथार गांव निवासी दंपती का शव जैसे ही उनके पैतृक आवास पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। घर से एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठती देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन


रामपुर चौथार के ग्राम प्रधान के बेटे दिनेश यादव ने बताया कि गांव निवासी राकेश तिवारी (65) गन फैक्ट्री से सेवानिवृत्त (रिटायर) होने के बाद अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। करीब एक महीना पहले ही वह अपनी पत्नी प्रभावती और बेटे के साथ गांव आए थे। बृहस्पतिवार को वह भदोही जिले के मोढ़ हरिपट्टी गांव स्थित अपने मामा के घर गए हुए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह वह कार से अपनी बेटी के घर सैदाबाद (प्रयागराज) जाने के लिए निकले थे। कार को उनके मामा का नाती और हरिपट्टी निवासी शुभम दुबे चला रहा था। अभी कार सैदाबाद पहुंचने ही वाली थी कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में जा पलटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के सामने उजड़ गया परिवार
इस दर्दनाक हादसे में राकेश तिवारी, उनकी पत्नी प्रभावती और एक अन्य रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनका बेटा राहुल बाल-बाल बच गया। हादसे की खबर जैसे ही रामपुर चौथार गांव पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शनिवार सुबह जैसे ही दोनों शव गांव पहुंचे, माहौल बेहद गमगीन हो गया। घटना की सूचना पाकर मुंबई में रह रहे परिवार के अन्य सदस्य भी आनन-फानन में फ्लाइट से घर पहुंचे। मृतक के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed