{"_id":"61d9d3c9eb91324bbf234154","slug":"prayagraj-magh-mela-200-buses-will-be-run-from-seven-depots-of-varanasi-region","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला: हर आधे में घंटे मिलेगी बस सेवा, वाराणसी परिक्षेत्र के सात डिपो से 200 बसों का होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला: हर आधे में घंटे मिलेगी बस सेवा, वाराणसी परिक्षेत्र के सात डिपो से 200 बसों का होगा संचालन
Sat, 08 Jan 2022 11:41 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:41 PM IST
सार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 14 जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए 13 जनवरी से वाराणसी परिक्षेत्र के सात डिपो से लगभग 200 बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले में एक माह तक बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए 13 जनवरी से वाराणसी परिक्षेत्र के सात डिपो से लगभग 200 बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
वाराणसी से प्रयागराज के लिए हर साल की तरह इस साल भी माघ मेले के लिए वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र से बसों को विभिन्न रूटों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। जिससे यात्रियों को आधे-आधे घंटे में बसों की सुविधा मिलेगी। इनमें साधारण के अलावा जनरथ भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
सुबह से ही इन बसों को प्रयागराज के लिए संचालित किया जाना शुरू कर दिया जाएगा। जो रात 12 बजे तक उपलब्ध होंगी। वहीं विशेष तिथियों पर बस संचालन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज कमलाकांत तिवारी ने कहा कि बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
डिपोवार सभी एआरएम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए हर स्तर पर व्यवस्था की जाएगी।
पढ़ेंः रविवार को वाराणसी से चलने वाली दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई का मार्ग परिवर्तन, देखें सूची
पढ़ेंः रविवार को वाराणसी से चलने वाली दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई का मार्ग परिवर्तन, देखें सूची