फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian railway news Many trains running from Varanasi will be canceled on Sunday see list

यात्रीगण ध्यान दें: रविवार को वाराणसी से चलने वाली दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई का मार्ग परिवर्तन, देखें सूची

Sat, 08 Jan 2022 10:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Jan 2022 10:07 PM IST
सार

रविवार को ट्रेन संख्या 05169-05170 बलिया-वाराणसी-बलिया और ट्रेन संख्या 01747-01748 वाराणसी सिटी-भटनी-वाराणसी सिटी निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन
Indian railway news Many trains running from Varanasi will be canceled on Sunday see list
ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कादीपुर-सारनाथ और सैदपुर भितरी-औड़िहार रेल खंडों पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रविवार को संचालित होने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण और शार्ट टर्मिनेट किया गया है।

विज्ञापन


इसमें रविवार को ट्रेन संख्या 05169-05170 बलिया-वाराणसी-बलिया और ट्रेन संख्या 01747-01748 वाराणसी सिटी-भटनी-वाराणसी सिटी निरस्त रहेगी।  गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से औड़िहार, जौनपुर, जंघई होते हुए प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 15008 लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 45 मिनट और ट्रेन संख्या 22428 आनंद विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। इसके साथ ही भटनी से चलने वाली ट्रेन संख्या 05147 भटनी-वाराणसी सिटी औड़िहार तक और वाराणसी सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 05148 वाराणसी सिटी-भटनी औड़िहार से चलाई जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बलिया में छठे, तो वाराणसी समेत पूर्वांचल के इन जिलों में आखिरी चरण में चुनाव, पढ़ें पूरी रिपोर्ट    

एसआईबी ने टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल आरपीएफ की एसआईबी टीम ने शनिवार को गाजीपुर स्थित आदर्श बाजार से एक टिकट दलाल को गिरफ्तार कर लिया। एसआईबी निरीक्षक अभय कुमार राय ने बताया कि व्यक्तिगत पहचान पत्र पर आरक्षित टिकट बनाकर यात्रियों को ऊंचे दामों पर बेचने की शिकयत मिल रही थी। इस आधार पर गाजीपुर के आदर्श बाजार में संचालित राधे साइबर नामक दुकान को चेक किया गया। 

गड़बड़ी मिलने पर संचालक विमलेश कुमार को हिरासत में लिया और पूछताछ की। विमलेश ने बताया कि आईआरसीटीसी के विभिन्न व्यक्तिगत पहचान पत्र पर तत्काल रेल आरक्षित ई-टिकट बनाकर जरूरतमंद व्यक्तियों को 400 से 500 सौ रुपये अतिरिक्त लेकर बेचते हैं।

मौके से बरामद लैपटॉप को चेक करने पर आईआरसीटीसी के विभिन्न व्यक्तिगत पहचान पर बने 30 आरक्षित रेल ई-टिकट मिले। जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई। अभियुक्त आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेंट है। जिसके विरुद्ध  गाजीपुर सिटी स्थित आरपीएफ पोस्ट पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

यात्रियों के लिए रेल सेवा को और बेहतर बनाने के दिए सुझाव

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा शनिवार को 109वीं जोनल रेलवे उपभोक्ता की बैठक संपन्न हुई। इसमें सांसद प्रतिनिधियों के साथ जोनल के सभी जेडआरयूसीसी के सदस्य उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने की। इसमें वाराणसी से प्रतिनिधित्व कर रहे जेडआरयूसीसी के सदस्य सचिन मिश्र का महाप्रबंधक द्वारा स्वागत व अभिनंदन कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उन्होंने अधिकारियों को चार सुझाव दिए।

इसमें प्लास्टिक रिसाइक्लिंग को कड़ाई से पालन करने सहित यात्रियों के लिए रेल सेवा को और बेहतर बनाने जैसे सुझाव दिए। कार्यक्रम में डिप्टी महाप्रबंधक केसी सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा किए गए कार्यों को बैठक में प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed