फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pravin togadiya says that run ayodhya start from 21 october for ram mandir

प्रवीण तोगड़िया का ऐलान, राम मंदिर निर्माण के लिए ‘अयोध्या कूच’ 21 अक्टूबर से

Sat, 01 Sep 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sat, 01 Sep 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
pravin togadiya says that run ayodhya start from 21 october for ram mandir
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर के नाम पर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी अब मंदिर निर्माण से पीछे हट रही है। संसद में कानून बना कर मंदिर निर्माण का पीएम और उनकी पार्टी ने वादा किया था। अब चार साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। मंदिर निर्माण के लिए अब 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच अभियान की शुरूआत की जायेगी। उक्त बातें विहिप के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने शुक्रवार को आजमगढ़ जिले के बद्दोपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं । 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण हिन्दू आस्था का प्रश्न है। मंदिर मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आयी है, चुनाव घोषणा पत्र में सरदार पटेल की भांति संसद में कानून बनाकर राममंदिर निर्माण का वादा किया गया था। लेकिन साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद भी अब तक कोई प्रयास नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र में और प्रदेश दोनों स्थानों पर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। ऐसे में अब मंदिर नहीं बनेगा तो कब बनेगा। मंदिर निर्माण के लिए आठ करोड़ हिन्दूओं ने सवा-सवा रुपये दिए हैं। इसके साथ ही तीस करोड़ लोगों ने मंदिर की नींव में रखने के लिए शिला दिया है। लाखों कारसेवक देशभर से अयोध्या आये थे, जिसमें सैकड़ों ने बलिदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी की इच्छा है कि अयोध्या में राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो। संसद में जीएसटी, तीन तलाक का कानून बनाया गया लेकिन जिस राममंदिर निर्माण के नाम पर पूर्ण बहुमत की सत्ता पायी, उसके लिए अब तक कोई प्रयास ही नहीं किया गया। जिन लोगों ने शिला पूजन करवाया था, उसमें मैं भी शामिल था

। शिला पूजन कराने वालों की जिम्मेदारी है कि वह मंदिर निर्माण के लिए काम करें। मैं तो कर रहा हूं लेकिन सत्ता पाने वाले पीछे हट रहे है। वर्तमान में हिन्दू मांगपत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जो विजयादशमी तक चलेगा। उसके पश्चात 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच अभियान की शुरूआत की जायेगी। हस्ताक्षर अभियान के मांगपत्र में अयोध्या, काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण, सस्ती शिक्षा, युवाओं को रोजगार आदि की मांग की गई है। 

राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यक्रम में शामिल हुए तोगड़िया

pravin togadiya says that run ayodhya start from 21 october for ram mandir
राम मंदिर निर्माण केे लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रवीण भाई तोगड़िया का गुरुवार की देर रात ही जिले में आगमन हो गया था। सबसे पहले वे ठेकमा में राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शमिल हुए। देर रात पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और हिन्दू समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनाव के दौरान राम मंदिर निर्माण को लेकर किये गये वादे से पीछे हटने की बात कही। उन्होंने कहा कि तीन तलाक, नोटबंदी, जीएसटी को लेकर कोई वादा चुनाव घोषणा पत्र में नहीं किया गया था, लेकिन यह कार्य पूरी किये गये वहीं राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में कानून बनाने का वादा आज भी वादा ही बन कर रह गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed