फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pravin togadia reacts on keshav prasad maurya kashi mathura remarks in varanasi People in power should not give slogans

वाराणसी: 'मथुरा की तैयारी' बयान पर प्रवीण तोगड़िया बोले- सत्ता में बैठे लोग नारे नहीं दें, काम करें

Sun, 05 Dec 2021 08:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Dec 2021 08:07 PM IST
सार

वाराणसी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से बातचीत में राम मंदिर, जनसंख्या वृद्धि  समेत कई अन्य मुद्दों पर अपनी राय रखी। 

विज्ञापन
pravin togadia reacts on keshav prasad maurya kashi mathura remarks in varanasi People in power should not give slogans
वाराणसी में प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा को लेकर दिए गए बयान पर वाराणसी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को नारे और वादे का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि नारे लगाने से नहीं, काम करके दिखाना चाहिए।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के अंबियामंडी में एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि राजनीति का हिंदूकरण हो रहा है। अखिलेश यादव हनुमान की बात तो प्रियंका मंत्र का उच्चारण और राहुल जनेऊ दिखा रहे हैं। ममता बनर्जी भी मंच से चंडी पाठ कर रही हैं। 
विज्ञापन


अपने ही देश में अल्पसंख्यक हो जाएंगे हिंदू
वाराणसी के रामनगर स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में  अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में हिंदुओं की अपेक्षा मुसलमानों की आबादी में तेजी से वृद्धि हो रही है। मुस्लिमों की जनसंख्या वृद्धि दर का यही क्रम जारी रहा तो एक दिन हिंदू ही भारत में अल्पसंख्यक हो रह जाएंगे। यह अच्छा संकेत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या वृद्धि दर दो प्रतिशत रह गई है, जबकि मुसलमानों की ढाई प्रतिशत है। इसलिए हिंदुओं को अभी चेतना होगा। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश का कोई भी हिंदू किसी भी राज्य से हो यदि वह गरीब है तो हमें हमेशा उसकी मदद के लिए तैयार रहना होगा। अपनी संस्था का टोल फ्री नंबर भी उन्होंने जारी किया।

पढ़ेंः स्वर्वेद मंदिर का वार्षिकोत्सव: देश-विदेश के लाखों अनुयायी के साथ शामिल होंगे पीएम मोदी, सीएम ने देखी व्यवस्था

रामराज्य का बताया असली मतलब

रामराज्य पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि असली रामराज्य तो तब मानेंगे, जब एक गरीब का बेटा 25 रुपये की मासिक फीस में डॉक्टर और इंजीनियर बन कर निकले। कहा कि हिंदुओं के संघर्ष से राम मंदिर का निर्माण हुआ है, यह बड़े गर्व की बात है। जब राम मंदिर आंदोलन शुरू हुआ था तब मैंने तीन बातों पर जोर दिया था। हर हिंदू को खाना, हर हिंदू को आवास और शिक्षा तथा रोजगार मिलना  चाहिए ताकि गरीब और मध्यम वर्ग का विकास हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed