प्रवासी भारतीय सम्मेलन में सीएम योगी ने कहा, आपके काम से बढ़ता है देश का मान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समारोह के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप सबने दुनिया में अपना लोहा मनवाया है, आपका पुरुषार्थ, आपका परिश्रण, आपकी प्रतिभा की वजह से भारत का सम्मान बढ़ता है। हमारे नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत की थी और तबसे लेकर अबतक दुनियाभर में रह रहे भारतीयों को जोड़ने का काम किया गया है।
यूपी को पहला अवसर प्राप्त हुआ है जब हम प्रवासी भारतीय दिवस आयोजित करने का मौका मिला है। 2003 का आयोजन एक दिवसीय था इसके बाद 2014 में दो दिवसीय आयोजन हुआ, लेकिन ये पहला मौका है जब तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन हो रहा है।
इस मौके पर हम सबको काशी के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है, साथ ही प्रयागराज कुंभ में जाने का अवसर भी मिलेगा। एक उभरते हुए भारत का दृश्य देखने का मौका 26 जनवरी को दिल्ली में प्राप्त होगा। देश का सबसे बड़ा युवा वर्ग यूपी में है। आज आप बदलती हुई काशी की तस्वीर देखेंगे।
आप देखेंगे कैसे पीएम मोदी के प्रयास से काशी की पौराणिकता को बचाकर आधुनिकता के साथ विकसित किया गया है। ये पहला मौका है जब 450 साल बाद प्रयागराज में अक्षयवट और सरस्वती कूप का दर्शन करने का मौका मिलेगा। ये मौका आज इस अवसर में शामिल युवाओं के पूर्वजों को भी नहीं मिला लेकिन आप सौभाग्यशाली हैं जिसे यह सौभाग्य मिल रहा है।
देश के विकास में प्रवासियों को बनाना है भागीदार
आज भारत के लोग देशों के प्रमुख भी हैं और बड़ी कंपनियों के प्रमुख भी, जिनकी वजह से देश का नाम हो रहा है। गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी मल्टीनेशनल के प्रमुख आज भारतीय हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि युवा भारतीय दिवस का आयोजन न सिर्फ आपको जड़ों से जोड़े रखना है बल्कि ये सीखने का मौका देना भी है कि कैसे आप देश के विकास के भागीदार बनते हैं।
आज हम देश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहे हैं और हमने कई ऐसे कार्यक्रम शुरू किए हैं, जो शोध को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। आज हमारे पास युवाओं की बड़ी संख्या है। सुरक्षित जाओ, प्रशिक्षित जाओ योजना चलाकर दूसरे देशों में काम करने वाले लोगों की मदद का काम किया।
हम फर्जीवाड़ा करके विदेश भेजने वाली एजेंसियों पर भी लगाम लगाने का काम कर रहे हैं। हम आज लगभग हर प्रभावी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, ताक़ि लोगों को सोशल मीडिया के जरिए मदद की जा सके। आज भारतीयों का पासपोर्ट उनका सुरक्षा कवच बन गया है।
सोशल मीडिया के जरिए प्रवासियों में जुड़ाव पर विदेश मंत्री बोली कि हमने 24 घंटों में लोगों को एक ट्वीट पर मदद पहुंचाने का काम किया है। हमने भारत को जानिये क्विज शुरू किया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। 2022 में हम दुनिया के सबसे युवा देश होंगे जिसकी 64 फीसदी आबादी का औसत 29 साल होगा।
-सुबह 9:30 से 11.10 --यूथ प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन, इसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीययुवा मामले और खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज्यवर्धन सिंह राठौर, नार्वे के सांसद हिमांशु गुलाटी, न्यूजीलैंड के सांसद कंवलजीत सिंह बक्शी शामिल रहेंगे।
-11.30 से 1 बजे- इंगेजमेंट विद यंगर मेंबर ऑफ इंडियन डायसपोरा पर सेमिनार
-1 से 2:30 बजे: केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर की ओर से लंच
-2:30 बजे से रात 9 बजे तक --यूथ प्रवासी भारतीय दिवस के प्रतिभागियों का बीएचयू के छात्रों से संवाद
-6 से 7 बजे- सांस्कृतिक कार्यक्रम
-7 बजे- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से डिनर