फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pravasi bharatiya sammelan preparation final touch will give by PMO

प्रवासी भारतीय सम्मेलनः पीएमओ की निगरानी में हो रही हैं तैयारियां

Wed, 21 Nov 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 21 Nov 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Pravasi bharatiya sammelan preparation final touch will give by PMO
बनारस में अगले साल होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को फाइनल टच प्रधानमंत्री कार्यालय की निगरानी में दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय के साथ स्थानीय अधिकारियों की बैठक में कंट्रोल रूम की स्थापना, यातायात और आयोजन से जुड़ी अन्य तैयारियों पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा इसी सप्ताह के अंत में पीएमओ और विदेश मंत्रालय की टीम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएगी और स्थलीय निरीक्षण कर काम शुरू होने से पहले की कार्य योजना को समझेगी।
विज्ञापन


21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों के लिए हुई बैठक में अब तक तैयार वर्किंग डिटेल को सहमति दी गई। इसमें आने वाले मेहमानों के आवागमन का रूट तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐढ़े गांव और शहर के अलग अलग होटल में रुकने वाले मेहमानों को आयोजन स्थल पहुंचाने के लिए की गई व्यवस्था पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसके अलावा प्रवासियों के लिए वाहन व्यवस्था पर चर्चा की गई। इसमें विशेष रुप से टू सीटर वाहनों के मंगाए जाने पर चर्चा हुई।

मेहमानों की सहूलियत के लिए बनाई गई कार्ययोजना

आयोजन स्थल और अन्य जगहों पर पार्किंग आदि तैयार करने का निर्देश दिया गया। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए प्रयोग होने वाले रंग, डिजाइन और बैक ड्रॉप को तय किया गया। विदेश मंत्रालय ने आयोजन स्थल पर कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया है।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मुलय, प्रदेश के प्रमुख सचिव एनआरआई राजेश कुमार सिंह और मनोज महापात्रा की मौजूदगी में बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। आयोजन में आने वाले मेहमानों की सहूलियत के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed