{"_id":"5c39d552bdec2273404defc4","slug":"pravasi-bharatiya-divas-preparation-presentation-on-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के सामने होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का प्रस्तुतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के सामने होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का प्रस्तुतीकरण
Sun, 13 Jan 2019 01:33 PM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। डीएम सुरेंद्र सिंह रविवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारी और सम्मेलन के दौरान होने वाले आयोजन की कार्ययोजना बताएंगे। इसके लिए आडियो विजुअल प्रजेंटेशन तैयार किया गया है।
21 से 23 जनवरी तक आयोजित होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में दुनिया भर के मेहमानों को वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी ने आमंत्रण पत्र भेजे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार मंचों से प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अनूठे आयोजन और काशी में तैयारियों का आह्वान कर चुके हैं। प्रवासी सम्मेलन के एक सप्ताह पहले वाराणसी में की गई तैयारियों की समीक्षा प्रधानमंत्री करेंगे।
पीएम के सामने टेंट सिटी, हस्तकला संकुल, बड़ालालपुर स्टेडियम में होने वाले आयोजन, अलग अलग प्रदर्शनी, शहर की तैयारियों के अलावा काशी को सुंदर बनाने के लिए किए गए प्रयासों को वीडियो के जरिए प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 दिसंबर के दौरे में भी प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का प्रस्तुतीकरण किया गया था। उस दौरान पीएम मोदी ने सम्मेलन की कार्ययोजना में बदलाव का सुझाव दिया था। डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों का प्रस्तुतीकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखेंगे।

15 जनवरी से कैंप करेगी विदेश मंत्रालय की टीम
प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की मॉनिटरिंग के लिए 15 जनवरी से विदेश मंत्रालय की टीम वाराणसी पहुंच जाएगी। इसके बाद आयोजन स्थलों पर मंत्रालय की टीम सीधी मॉनिटरिंग करेगी। ऐढ़े टेंट सिटी में विदेश मंत्रालय सहित आधा दर्जन मंत्रालयों के कार्यालय भी शुरू हो जाएंगे।
21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए हस्तकला संकुल और बड़ा लालपुर स्टेडियम में तैयारियां की जा रही है। इसके अलावा शहर के होटल और टेंट सिटी में प्रवासी मेहमानों के ठहराने की व्यवस्था की गई है।
इस आयोजन के दौरान विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, एनआरआई सहित इससे जुड़े मंत्रालयों के कार्यालय यहां खुलेंगे। इसके अलावा हस्तकला संकुल में प्रधानमंत्री का अस्थाई कार्यालय भी 20 जनवरी से काम करना शुरू हो जाएगा।
प्रवासी भारतीय दिवस में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से छह फ्लैगशिप योजनाओं की शो केसिंग की जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, पीएम आवास योजना ग्रामीण, नेशनल अर्बन लाइवलीहूड्स मिशन, हृदय, अमृत और स्मार्ट सिटी मिशन शामिल है। इसके लिए भारत सरकार की ओर स्मार्ट सिटी योजना के निदेशक राहुल कपूर और एनआरआई विभाग के विशेष सचिव अरुण कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

16 से 18 तक तीन दिन होगा क्रीड़ा उत्सव
प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले 16 से 18 जनवरी तक काशी क्रीड़ा उत्सव मनाया जाएगा। इस बाबत बैठक के बाद मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि 16 और 17 को अस्सी घाट पर सुबह 4 से शाम 7 बजे तक कैरम, चेस, कुश्ती, खो-खो, कबड्डी, पतंगबाजी, शतरंज और लूडो का खेल होगा।
कुश्ती तुलसी घाट पर होगी। 18 को सुबह 8 बजे से सिगरा स्टेडियम से वाकथान प्रतियोगिता होगी। इसमें योग प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम गदा जोड़ी आदि का प्रदर्शन होगा। विभिन्न खेलों से जुड़े हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को बुलाकर वाकथान में शामिल किया जाएगा।
यह भी बताया, जिला स्तरीय अधिकारी और एक सहायक अभियंता की ड्यूटी लगाई गई है। इनका कार्य प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल जाकर प्रगति एवं गुणवत्ता का निरीक्षण करेंगे और इसकी रिपोर्ट करेंगे। इनकी ड्यूटी 20 जनवरी तक होगी।