फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prashant Mohan wins double title at Media Sports Festival

Varanasi News: प्रशांत मोहन ने मीडिया खेल महोत्सव में जीते दोहरे खिताब

Sun, 25 Jan 2026 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Prashant Mohan wins double title at Media Sports Festival
38वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रशांत मोहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन युगल वर्ग के फाइनल में प्रशांत मोहन और रविकर दुबे की जोड़ी ने चंदन रूपानी व रोहित चतुर्वेदी की जोड़ी को सीधे गेमों में 11-8, 11-7 से पराजित कर खिताब जीत लिया। सेमीफाइनल मुकाबलों में चंदन रूपानी और रोहित चतुर्वेदी की जोड़ी ने चंद्रप्रकाश व संदीप गुप्ता को 11-9, 11-6 से हराया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में प्रशांत मोहन और रविकर दुबे ने पंकज त्रिपाठी व विनय शंकर सिंह को 11-8, 11-7 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

आनंद चंदोला खेल महोत्सव के अंतर्गत काशी पत्रकार संघ की ओर से वाराणसी प्रेस क्लब के तत्वावधान में हो रही मीडिया कैरम प्रतियोगिता के एकल मुकाबले में संदीप गुप्ता ने पंकज त्रिपाठी को 11-3, 11-5 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ईश्वरचंद्र सिन्हा बहुउद्देशीय सभागार में खेले गए विश्वनाथ सिंह दद्दू स्मृति टेबल टेनिस एकल मुकाबले में चंदन रूपानी ने चंद्रप्रकाश को 11-7, 11-5 से हराया। सेफा में चंद्रप्रकाश ने प्रशांत मोहन को 23-21 से व दूसरे सेमीफाइनल में चंदन रूपानी ने संदीप गुप्ता को 21-17 से पराजित किया। शतरंज में संतोष चौरसिया ने पांच चक्रों में पांच अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पाया। शंकर चतुर्वेदी चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, संदीप गुप्ता, चंदन रूपानी, पंकज त्रिपाठी और अरुण मालवीय ने तीन-तीन अंक अर्जित कर (प्रोग्रेसिव अंक के आधार पर) शीर्ष छह में रहे। कैरम प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय रेफरी रमेश वर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। इसमें अश्वनी चक्रवाल, संदीप यादव, जमुनाधर गुप्ता और शोएब रजा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शतरंज के निर्णायक दिनेश दत्त पाठक और अशोक पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed