फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prakash Uday will receive the Rahul Sankrityayan Bhojpuri Award for his work Araj Nihora

Varanasi News: प्रकाश उदय को अरज निहोरा रचना के लिए मिलेगा राहुल सांकृत्यायन भोजपुरी सम्मान

Sat, 21 Feb 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Prakash Uday will receive the Rahul Sankrityayan Bhojpuri Award for his work Araj Nihora
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रकाश उदय की कृति अरज-निहोरा को राहुल सांकृत्यायन लोकभाषा भोजपुरी तथागत सम्मान दिया जाएगा। दिल्ली की तथागत संस्था की ओर से हुई बैठक में शुक्रवार को सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया। प्रो. सदानंद शाही की अध्यक्षता में सम्मान के लिए आई प्रविष्टियों में से प्रकाश उदय की कृति अरज-निहोरा का चयन किया गया। वहीं, भोजपुरी भाषा के शब्दों को सहेजने वाले चंदेश्वर परवाना को भोजपुरी-हिंदी शब्दकोश के लिए विशिष्ट तथागत सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मान के संयोजक डॉ. गोपाल यादव और डॉ. देवेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रकाश उदय को 51 हजार नगद, अंगवस्त्रम् और स्मृति चिह्न दिया जाएगा। वहीं, चंदेश्वर परवाना को 21 हजार नगद, अंगवस्त्रम् और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। भोजपुरी के विकास के लिए इस वर्ष चार कृतियों लाल बहादुर चौरसिया लाल की कृति चुभे लागल बरगत के छांव, आकृति विज्ञा अर्पण की कृति ललमुनिया, राम बचन यादव की कृति अंगूठा कटत हमार बा और प्रतिभा सिंह की कृति जब नेह के धागा टूटेला का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन


परंपरा को चलाती है भोजपुरी की संवाद शैली
संस्थान के सदस्य मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ. प्रेमशीला शुक्ला, डॉ. जौहर साफियावादी, कमलेश राय और प्रो. उषा कुमारी ने कहा कि प्रकाश उदय की कृति भोजपुरी की संवाद शैली की परंपरा का निर्वहन करने वाली हमारे समय की सशक्त कृति है। उनकी कविताएं प्रचलित सीमाओं का अतिक्रमण करते हुए नए आयाम को विस्तार देती हैं। संस्था के संरक्षक डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि सम्मान समारोह 21 मार्च को बनारस के बरजी गांव में आयोजित होगा। इसके मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed