फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pradeep Purnekar Murder Case Santosh and Amit from Varanasi hatched murder plot

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: वाराणसी के संतोष और अमित ने रची थी हत्या की साजिश, एसटीएफ ने प्रयागराज से दबोचा

Sat, 10 Oct 2026 08:53 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 10 Oct 2026 08:53 PM IST
सार

वाराणसी के चोलापुर निवासी संतोष और अमित ने शिवसेना नेता की हत्या की साजिश रची थी। यूपी एसटीएफ ने महाराष्ट्र में हत्या के दो वांछित अभियुक्तों को प्रयागराज से दबोचा। 

विज्ञापन
Pradeep Purnekar Murder Case Santosh and Amit from Varanasi hatched murder plot
दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ और महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो आरोपियों संतोष कन्नौजिया और अमित सिंह को शुक्रवार की रात प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के अरैल सेल्फी पॉइंट से गिरफ्तार किया। चोलापुर के आयर निवासी संतोष कन्नौजिया उर्फ टल्ली और बबियाव गांव निवासी अमित सिंह उर्फ पपलू है। दोनों महाराष्ट्र के ठाणे और भायंदर में रहते थे।

विज्ञापन


यूपी एसटीएफ प्रयागराज इकाई के डिप्टी एसपी शैलेश सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को ठाणे में ब्लॉक प्रमुख और कॉरपोरेटर चुनाव की रंजिश में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी कैमरे और अन्य साक्ष्य के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
Trending Videos

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया सच

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि हेलमेट पहने अमित सिंह है। संतोष कन्नौजिया और पूर्व में गिरफ्तार सुभाष उर्फ पप्प्या शिंदे ने प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की साजिश रची थी। असलहे, गाड़ी की व्यवस्था संतोष ने ही की थी। भाड़े पर शूटरों को तैयार किया था। यह वारदात ठाणे के चितणसर मानपाणा क्षेत्र में हुई थी। ठाणे के कापुरबाउड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग आए थे प्रयागराज
हत्या के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रयागराज भाग आए थे। संतोष कन्नौजिया का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर वर्ष 2022 में ठाणे के कापुरबाउड़ी थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज थे। गिरफ्तार आरोपियों को प्रयागराज के नैनी थाने में दाखिल कराया गया है, जहां से महाराष्ट्र पुलिस ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी की है। प्रदीप पूर्णेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के मनपाड़ा वार्ड प्रमुख थे। 29 सितंबर को उनकी हत्या कर दी गई थी। पूर्णेकर पर हमले के दौरान करीब छह राउंड गोलियां चलाई गई थीं। चापड़ से भी वार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed