Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prabodhini Ekadashi Sustainer Universe awakens bestowing blessings upon devotees Tulsi Vivah Shaligram form

प्रबोधनी एकादशी: जगत के पालनहार जागे, भक्तों पर बरसाए आशीष; शालिग्राम स्वरूप में तुलसी विवाह

Sat, 21 Nov 2026 06:03 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Nov 2026 06:03 AM IST
सार

प्रबोधिनी एकादशी पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागे। इस अवसर पर काशी में श्रीकाशी विश्वनाथ सहित सभी विष्णु मंदिरों में विशेष शृंगार किया गया। मणिकर्णिका घाट पर विष्णु चरण पादुका का पूजन हुआ। शालिग्राम स्वरूप में तुलसी विवाह कराया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर गंगा स्नान और दान-पुण्य किया।

विज्ञापन
Prabodhini Ekadashi Sustainer Universe awakens bestowing blessings upon devotees Tulsi Vivah Shaligram form
गंगा घाट पर पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार माह बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की हरि प्रबोधिनी एकादशी (देवोत्थान एकादशी) पर शुक्रवार को जगत के पालनहार भगवान विष्णु योगनिद्रा पूर्ण कर जागृत हुए। श्रीहरि नारायण के जागृत होने के साथ ही प्रभु का शालिग्राम स्वरूप में तुलसी विवाह हुआ। श्रद्धालुओं ने विविध नैवेद्य के साथ माता तुलसी का शृंगार कर विवाह की रस्म निभाई। 

विज्ञापन


काशी के षोड्श विष्णु मंदिरों, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों, मठों और आश्रमों में भी भगवान विष्णु की पूजा कर तुलसी विवाह हुआ। श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और गंगा स्नान कर दान-पुण्य किया। वहीं, भगवान के जागृत होते ही मांगलिक कार्य शुरू हो गए।
विज्ञापन


हरि प्रबोधिनी एकादशी पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित प्राचीन श्रीबद्रीनारायण मंदिर में तुलसी विवाह हुआ। भगवान श्री विष्णु के स्वरूप श्री बद्रीनारायण का मोहक शृंगार हुआ। षोडशोपचार विधि से पूजन हुआ। 11 शास्त्रियों ने वैदिक परंपरानुसार पुरुषसूक्त का सस्वर पाठ किया। मंदिर परिसर हर हर महादेव एवं हरिहर के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

श्रीविष्णु चरण पादुका मणिकर्णिका सेवा समिति की ओर से मणिकर्णिका घाट स्थित प्राचीन श्री विष्णु चरण पादुका का पूजन हुआ। पूजन अर्चन कर प्रभु से लोककल्याण की कामना की गई। इसके संरक्षित एवं सुरक्षित रखने की दृष्टि से चांदी से रजत जड़ित किया गया। 

पूजन में पं. विवेक शुक्ला, पं. देवेन्द्र नाथ शुक्ल आदि रहे। विष्णु तीर्थ आदिकेशव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भीड़ रही। भगवान श्रीहरि विष्णु के आदिकेशव स्वरूप, माता लक्ष्मी एवं माता तुलसी की आरती उतारी गई। नमामि गंगे के सदस्यों ने पूजा की। ललिता घाट स्थित पद्मनाभ मंदिर में भगवान श्रीहरि विष्णु का षोडशोपचार पूजन एवं पुरुषसूक्त पाठ हुआ। माता अन्नपूर्णा मंदिर के समीप चारों वेदों का सामूहिक वैदिक पाठ हुआ। 

हनुमान घाट पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व सदस्य वैदिक विद्वान के वेंकटरमण घनपाठी के आचार्यत्व में दक्षिण भारतीय भक्तों ने पूजन अर्चन किया। भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना, दीपदान, भगवान का स्मरण, तुलसी विवाह हुआ। घनपाठी ने सनातनियों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया।

बिंदुमाधव को 1000 तुलसी दल से पूजन, मलाई व मखन से आरती
पंचगंगा घाट स्थित बिंदु माधव मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन हुआ। प्रभु को मखन, मलाई, श्रीखंड से आरती हुई। शेषशया शंगार हुआ। भगवान बिंदु माधव को 1008 विष्णु सहस्त्रनाम से 1000 तुलसीदल अर्पित किया गया। 18 घंटे तक चलने वाले पूजन की शुरुआत भोर में चार बजे मंगला आरती से शुरू हुई। मंदिर के प्रधान अर्चक आचार्य मुरलीधर गणेश पटवर्धन ने बताया कि पंच दिवसीय अनुष्ठान एकादशी से आरंभ हो गया। कार्तिक पूर्णिमा से हाथी, घोड़े व झूले और हरिहर आदि स्वरूपों में भगवान का शृंगार होगा। प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन होगा। सुबह 4 बजे मंगला, 4.30 बजे मक्खन आरती, सुबह 6 बजे श्रीखंड मलाई आरती होता है।

गन्ने व सिंघाडा, कंदा की हुई खूब बिक्री
प्रबोधिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के दर्शन पूजन के साथ लोगों ने परंपरानुसार गन्ना चूसा। विभिन्न इलाकों में गन्ना, सिंघाड़ा, कंदा गन्ना, केला आदि की अस्थायी दुकानें सजी रहीं। लोगों ने इसकी खूब खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed