फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prabhakar Singh became the President of the Civil Bar Association for the fourth time.

Varanasi News: प्रभाकर सिंह चौथी बार बने दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Tue, 06 Jan 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Prabhakar Singh became the President of the Civil Bar Association for the fourth time.
दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को मतदान का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। देर शाम मतगणना के परिशाम घोषित हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रभाकर सिंह और मंत्री पद पर अनुराग कुमार दीक्षित ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर हुए बेहद नजदीकी मुकाबले में प्रभाकर सिंह ने 430 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जयप्रकाश यादव को 412 मत मिले। इस जीत के साथ प्रभाकर सिंह चौथी बार दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में कृष्ण कुमार पांडे को 284, अनिल कुमार सिंह को 216, वीरेंद्र प्रताप सिंह को 117, जगदीश प्रसाद यादव को 98, अशोक कुमार पांडेय को 75, बेलाल अहमद बेग को 81, अरुण कुमार यादव को 50, रामधारी सिंह को 40, अशोक कुमार सिंह को 17 तथा शांति स्वरूप मिश्रा को 12 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद पर अनुराग कुमार दीक्षित ने 536 मत पाकर जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमापति सिंह यादव को 321 मत मिले।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिकेश यादव 410 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर रवि प्रताप सिंह ने 775 मत तथा हरि कुमार राम ने कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए केवल छह प्रत्याशी मैदान में होने के कारण अमरेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार सिंह, प्रदीप मिश्रा, रवींद्र कुमार यादव, शोभनाथ यादव तथा सरफराज खान निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed