{"_id":"5d619d978ebc3e93ab3b5f1c","slug":"power-supply-varanasi-news-vns4799357198","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बेपटरी
विज्ञापन
वाराणसी। औद्योगिक क्षेत्र रामनगर में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ठीक न होने से उसका असर व्यवसाय पर पड़ने लगा है। बिजली कब आए और कब चली जाए, कोई समय नहीं है। इसके अलावा जर्जर तार, पैनल से भी आए दिन समस्या बनी रहती है। शनिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक गोविंद राजू एनएस से मिलकर उद्यमियों ने समस्याएं गिनाई और समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में समस्या दूर नहीं हुई तो कारखानों को बंद कर चाबी मंडलायुक्त को सौंप देंगे।
रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य के नेतृत्व में प्रबंध निदेशक से मिलने गए उद्यमियों ने बताया कि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में दो अलग फ ीडर और जर्जर तार, इंसुलेटर और पुराने हो चुके पैनल को बदलना जरूरी है। पिछले एक महीने से आपूर्ति ठीक नहीं है। दिन में 8 से 10 बार कटौती होती है। इसका असर उत्पादन पर पड़ रहा है। बताया कि सूचना अधिशासी अभियंता मुगलसराय को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उद्यमियों की शिकायत सुनने के बाद प्रबंध निदेशक ने तत्काल मुख्य अभियंता को बुलाकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही सोमवार को मुख्य अभियंता मनोज अग्रवाल को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेस.2 में जाकर जर्जर विद्युत व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश दिया। उधर मुख्य अभियंता ने उद्यमियों से बातचीत कर 15 दिन में समस्या दूर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान शांति लाल जैन, चंद्रेश्वर जायसवाल, जितेंद्र सिंह, पंकज बिजलानी, राकेश अग्रवाल, रवि प्रताप सिंह, अखिलेश यादव, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
000000
बिजली विभाग आज चलाएगा विशेष अभियान
राजस्व वसूली को लेकर बिजली विभाग की ओर से रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए डिस्कॉम मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस पर कनेक्टिवटी, आईडी से संबंधित समस्या बताई जा सकेगी। प्रबंध निदेशक गोविंदराजू एनएस ने बताया कि इस दौरान 10 हजार से अधिक और शहरी क्षेत्र में तीन महीने से बकाए का भुगतान न करने वालों से वसूली की जाएगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 10 हजार से अधिक और छह महीने से भुगतान न करने वाले इसकी जद में आएंगे। भुगतान न करने पर बिजली काट दी जाएगी।