फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power supply stalled in many areas due to rain

बारिश से कई इलाकों में ठप रही बिजली आपूर्ति

Tue, 15 Jun 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Power supply stalled in many areas due to rain
वाराणसी। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। ट्रिपिंग की वजह से बिजली की आवाजाही देर रात तक लगी रही। कुछ इलाकों के जंपर उड़ गए। जिन्हें मरम्मत कर चालू करने में कई घंटे लग गए। बारिश के चलते वरुणा पार समेत शहर के विभिन्न इलाकों में खूब बिजली कटौती हुई। पांडेयपुर और संकुल वितरण उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी समस्या रही। आईटीआई उपकेंद्र के महामनापुरी कॉलोनी में भी बिजली गुल रही। गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था को सुचारु करने के लिए काम कराया जाता था, लेकिन इस बार नहीं हुआ। इसके चलते महमूरगंज, पांडेयपुर, शिवपुर इलाके में घंटों बिजली गुल रही। दौलतपुर उपकेंद्र से भी परेशानी हुई। चौकाघाट, पन्नालाल पार्क, विद्यापीठ, कोईलहवा, बड़ा लालपुर, तरना, बेनिया, काशी, मच्छोदरी, मैदागिन, लेढ़ूपुर, शक्तिपीठ, भदैनी, गोदौलिया, शंकुलधारा, डाफी, नरिया, मंडुवाडीह, डीपीएच, करौंदी आदि उपकेंद्रों से रात तक बिजली की आवाजाही लगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed