{"_id":"78a375fd944d905255b964b14615984c","slug":"power-cut-has-been-life-disturb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती ने जिंदगी कर दी बेपटरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती ने जिंदगी कर दी बेपटरी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 11 Sep 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
चार दिनों से जारी अनियमित विद्युत कटौती ने जिंदगी बेपटरी कर दी है। गुरुवार को तीन चरणों में हुई पांच घंटे 40 मिनट की कटौती ने पूरे विद्युत वितरण व्यवस्था को ही छिन्न-भिन्न करके रख दिया।
विज्ञापन
अचानक लोड बढ़ने से बार-बार ट्रिपिंग होती रही और लो वोल्टेज के चलते न तो पंखे चले और एसी-कूलर। रात में नींद नहीं आई और उनींदे होने के कारण दिन में कामकाज में मन नहीं लगा।
विज्ञापन
लखनऊ कंट्रोल के निर्देश पर रात में एक से तीन बजे तक हुई कटौती ने नींद उजाड़ दी। सुबह लोग दफ्तर और स्कूल जाने के लिए तैयार हो ही रहे थे कि 9.20 पर बिजली गुल हो गई और कटौती 11.20 तक चलती रही। तीन घंटे बाद ही 2.35 पर फिर कटौती शुरू हो गई और 4.15 पर आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
बार-बार होने वाली इस कटौती ने वितरण प्रणाली को ध्वस्त कर दिया है। बनारस में कुल 550 मेगवाट की मांग थी जबकि विद्युत वितरण प्रणाली की क्षमता 450 मेगावाट के आसपास है। ऐसे में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने माना कि सूखे के चलते ग्रामीण इलाके में बिजली मांग बढ़ी हुई है।
ऐसे में शेड्यूल से कम बिजली मिलने की वजह से ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। विद्युत वितरण प्रणाली अधिक लोड से चरमरा जा रही है।