{"_id":"6a1208ded65cd644ab0a8f9d","slug":"power-cut-and-triping-in-industrial-state-varanasi-news-c-20-vns1021-1403012-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में 4 घंटे कटौती, चांदपुर और करखियांव में सिर्फ ट्रिपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में 4 घंटे कटौती, चांदपुर और करखियांव में सिर्फ ट्रिपिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करखियांव में 3.20 करोड़ रुपये में बनेगा केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। गर्मी में लोड बढ़ते ही पूरे जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र सभी जगहों पर लोग अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। इसका असर औद्योगिक क्षेत्रों में भी पड़ रहा है। जिले में तीन औद्योगिक केंद्रों में कटौती और ट्रिपिंग से उद्यमी परेशान हैं। रामनगर में दिन भर 4 घंटे कटौती हो रही है। वहीं, चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र और करखियांव में ट्रिपिंग ने परेशानी बढ़ाई है। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में इन दिनों लगातार हो रही बिजली ट्रिपिंग से उद्यमियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि 12 घंटे में 10 से 12 बार और 24 घंटे में 20 से 25 बार लाइट कट रही है। ट्रिपिंग के कारण मशीनों से बनने वाले उत्पादों के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। अचानक बिजली कटने से मशीनों में लगा कच्चा माल खराब हो जाता है और उत्पादन प्रक्रिया बाधित हो जाती है। कुछ उद्यमियों ने बैकअप के लिए यूपीएस की व्यवस्था कर रखी है। बड़े उद्योगों में यह व्यवस्था कारगर साबित नहीं है। ऐसा ही हाल चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र की है। यहां ट्रिपिंग की समस्या सबसे अधिक है। उद्यमियों का कहना है कि अगर कटौती की जानकारी पहले हो तो जनरेटर चालू हो जाए जिससे उत्पादन भी न रुके और माल भी खराब न हो। करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में भी ट्रिपिंग की ही समस्या है। उद्यमियों का कहना है कि लाइट बार-बार आ जा रही है। इससे दिक्कत है। लंबी कटौती शहर की तरह नहीं हो रही। ट्रिपिंग और कटौती के लिए जनरेटर की व्यवस्था कराई गई है।
करखियांव में नहीं शुरू हो सका उपकेंद्र का निर्माण
करखियांव में 6 महीने पहले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने किया था। निर्माण में 3.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब तक काम शुरू नहीं हो सका। इस पावर हाउस के निर्माण से औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की समस्या खत्म हो जाएगी।
इन दिनों ओवरहीटिंग से लगातार ट्रिपिंग हो रही है, जिससे उद्योगों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। बार-बार बिजली बाधित होने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। - डीएस मिश्रा, अध्यक्ष, रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
विज्ञापन
बिजली कटौती बहुत नहीं हो रही है। ट्रिपिंग की समस्या है। प्लास्टिक उद्योग के उत्पाद को नुकसान हो रहा है। ट्रिपिंग की समस्या से निजात के लिए अधिकारियों से शिकायत की गई है। - राजेश भाटिया, अध्यक्ष, चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र
करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की लंबी कटौती नहीं हो रही है। ट्रिपिंग हो रही है। जेनरेटर की व्यवस्था है इसलिए बहुत समस्या नहीं है। फिर भी शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुधरनी चाहिए। - मनोज मद्धेशिया, अध्यक्ष, एग्रो पार्क एसोसिएशन