फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power crisis in up Electricity cut varanasi public condition became due to transformer is burning somewhere

बिजली कटौती: बनारस में जनता का हाल बेहाल, कहीं टूटकर गिर रहा तार तो कहीं जल जा रहा ट्रांसफार्मर

Sun, 01 May 2022 04:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 May 2022 04:21 PM IST
सार

वाराणसी के किस क्षेत्र में कब बिजली कटेगी और कब तक आएगी, इस बारे में लोगों को सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। 

विज्ञापन
Power crisis in up Electricity cut varanasi public condition became due to transformer is burning somewhere
बिजली संकट। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

वाराणसी जिले में लोगों को बेहतर बिजली आपूर्ति का भले ही बिजली विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है लेकिन कटौती से जनता बेहाल हो गई है। किस क्षेत्र में कब बिजली कटेगी और कब तक आएगी, इस बारे में लोगों को सही जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। कहीं तार टूटकर गिर रहा है तो कहीं जंपर उड़ने की शिकायत मिल रही है।

विज्ञापन


दिन में तो कटौती हो ही रही है लेकिन सबसे अधिक परेशानी रात के समय में होने वाली कटौती से हो रही है। हर बार गर्मी आने से पहले ही जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने को लेकर बिजली विभाग की ओर से अभियान चलाया जाता है।

विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में खूब कट रही बिजली

अधिकारी भी समय-समय पर होने वाली बैठकों में इसके लिए निर्देश देते हैं। इधर गर्मी आते ही तार भी टूटकर गिरने लगते हैं और ट्रांसफार्मर जलने की भी समस्या बढ़ जाती है। शहर ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी बिजली खूब कट रही है। रोहनिया इलाके में जहां पहले 20 से 22 घंटे बिजली मिलती थी वहीं दो दिन से तीन से चार घंटे की कटौती होने से परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गुरुबाग स्थित श्रीनगर कालोनी में भी शनिवार को दिन में बिजली कटौती से लोग त्रस्त रहे। डीआईजी कालोनी में भी शाम को साढ़े तीन बजे से करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। जब लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर जानकारी चाही तो पता चला कि केबल बॉक्स जल गया। 

बिजली कटौती को लेकर केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी 

सर्किट हाउस में जिला विद्युत निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिजली आपूर्ति के लिए अधिकारी संवेदनशील रहे। उन्होंने विद्युत विभाग की जमकर क्लास ली। उन्होंने सड़क पर चार दिन से लगे ट्राली ट्रांसफॉर्मर को संज्ञान में लेते हुए विभागीय अभियंताओं से पूछा कि खराब ट्रांसफॉर्मर कितने दिन में बदलने का नियम है।

जवाब मिलने पर पूछा कि आप जब यह जानते हैं तो चार दिन से लगे ट्राली ट्रांसफॉर्मर को अब तक क्यों नहीं हटाया गया। उन्होंने पूछा कि ट्रिपिंग की इंट्री लॉगबुक में की जाती है या नहीं। अव्वल तो आप लोग करते नहीं हो। लाइनमैन के अलावा कोई ज़ी जिम्मेदार अभियंता उपकेंद्र से लगायत फील्ड में नजर नहीं आते। जर्जर तारों की तरफ आप लोगों का ध्यान नहीं है। आखिर यह सब कब तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed